ब्यूटी

रूखेपन से लेकर झड़ने तक, बालों की इन पांच समस्याओं से छुटकारा दिलाता है जामुन का रस, जानिए कैसे

Jamun Juice For Hair Benefits In Hindi: आजकल के खानपान और दूषित हवा के कारण, हर कोई बालों की अलग-अलग समस्याओं से परेशान है, खासकर युवा वर्ग। इन दिनों कम उम्र से ही बालों को टूटना, झड़ना या सफेद होना शुरू हो जाता है। इतना ही नहीं, खराब वायु के कारण डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन आदि होना भी अब आम बात हो गई है। अगर आप भी ऐसी ही किसी हेयर प्रॉबलम से परेशान हैं तो चिंता की कोई बात नहीं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बालों की समस्या से निजात पाने के कुछ अचूक इलाज। जी हां, बालों की कई समस्याओं से लड़ने में जामुन का रस हमारी काफी मदद करता है। तो आइए जानते हैं जामुन के रस के हेयर बेनेफिट।

जामुन के रस के हेयर बेनेफिट(Jamun Juice For Hair Benefits In Hindi)

1. झड़ते बालों पर लगाए लगाम

जामुन के रस में भरपूर मात्रा में विटामिन ए और सी पाया जाता है, जो बालों का झड़ना रोक उनकी ग्रोथ में मदद करता है। साथ ही जामुन के रस में मौजूद आयरन हमारे शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं को ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है। शरीर में आयरन की कमी यानि एनीमिया होने पर अत्यधिक मात्रा में बाल झड़ते हैं। ऐसे में जामुन का रस इस कमी को पूरा कर बालों को टूटने और झड़ने से रोकता है।

2. रूखे बालों में लौटाए रौनक

बालों का रूखापन चेहरे की रौनक भी छीन लेता है। ऐसे में जामुन के रस में मौजूद विटामिन सी बालों को पोषण देकर उनकी खोई हुई रौनक लौटाता है। इतना ही नहीं, यह बालों को काला और घना बनाने में भी मदद करता है। इसके लिए कुछ जामुन लेकर उन्हें पीस लें और रस निकालकर बालों में लगाएं। हफ्ते में एक-दो बार ये रस लगाने से ना केवल बालों की खोई हुई चमक लौट आएगी और बल्कि लंबे समय तक बाल काले भी बने रहेंगे।

3. डैंड्रफ से दिलाए छुटकारा

बालों में डैंड्रफ होना बेहद आम बात है। यह बालों के ठीक से मॉइश्चराइज ना होने के और सूखने के कारण होता है। जामुन के रस में एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल, एंटी फंगल और एंटी ऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं, जो बालों को डैंड्रफ से बचाते हैं। इसके लिए जामुन के रस से अपने बालों की अच्छे से मसाज करें।  

4. स्कैल्प इंफेक्शन का बेजोड़ इलाज

जामुन के रस में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैकटीरियल गुण, बालों की त्वचा को संक्रमण से बचाए रखते हैं। जामुन का रस बालों को डिटॉक्स भी करता है। जामुन के रस के रोजाना इस्तेमाल से अंदरूनी तौर पर भी आपका स्कैल्प साफ रहता है और सभी प्रकार के टॉक्सिन्स भी साफ हो जाते हैं। इससे संक्रमण होने का कोई कारण ही नहीं बचता।

5. ऑयली स्कैल्प की समस्या भी होगी दूर

जामुन में मौजूद एस्ट्रीजेंट प्रॉपर्टीज बालों का नैचुरल ऑयल बनाए रखने में मदद करती हैं। साथ ही यह आपके स्कैल्प से एक्सट्रा ऑयल को भी रिमूव करती हैं। इसके लिए रोज अपने बालों की जामुन के रस से मसाज करिए। कुछ समय तक लगातार ऐसा करने से ऑयली स्कैल्प की शिकायत हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।

तो देखा आपने जामुन का रस कितने कमाल का होता ही। कैसी यह आपके रूखे बेजान बालों को फिर से काला-घना बना सकता है।(Jamun Juice For Hair Benefits In Hindi) अगर आप भी इनमें से किसी बालों की समस्या से जूझ रहे हैं तो आज ही से जामुन के रस का इस्तेमाल करना शुरू कर दें और आपने बालों को एक नया जीवन दें।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago