मनोरंजन

अक्षय कुमार का हैरान कर देने वाला खुलासा, कहा- बनना चाहते हैं साइकोकिलर

यह कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इस वक्त बॉलीवुड के शहंशाह बन गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्में कमाल कर रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म गुड न्यूज़ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 162 करोड़ रुपये से भी अधिक की कमाई कर ली है। इस तरह से वर्ष 2020 अक्षय कुमार के लिए गुड न्यूज़ वास्तव में लेकर आया है। करीना कपूर के साथ अक्षय कुमार की यह फिल्म चल निकली है।

धमाकेदार रहा बीता साल

इसी तरीके से बीता हुआ साल 2019 भी अक्षय कुमार के लिए कमाल का रहा था। कह सकते हैं कि यह साल भी उनके लिए ब्लॉकबस्टर ही रहा था। साल 2019 की शुरुआत अक्षय कुमार के लिए फिल्म केसरी से हुई थी। केसरी को भी दर्शकों ने खासा पसंद किया था। फिल्म 154.41 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमाने में कामयाब रही थी। उसी तरह से बीते वर्ष रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। फिल्म ने 200 करोड़ रुपए का भी आंकड़ा पार कर लिया था। फिल्म की कमाई 202.98 करोड़ रुपए की रही थी। उसी तरह से उनकी फिल्म हाउसफुल 4 भी हाउसफुल ही चली। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया। इस फिल्म ने भी 194.60 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी। इस तरह से बीता हुआ साल जिस शानदार अंदाज में अक्षय कुमार के लिए शुरू हुआ था, उसी शानदार अंदाज में खत्म भी हुआ।

साल का शानदार आगाज

साल बीतने के साथ नया साल भी जब बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के लिए शुरू हुआ तो वह भी धमाकेदार ही रहा। साल की शुरुआत में ही अपनी फिल्म को लाजवाब कामयाबी मिलने से उत्साहित अक्षय कुमार आगे की फिल्म में काम और तेजी से करने में जुट गए हैं। उनकी अगली फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग हाल ही में पूरी हो चुकी है। इस वक्त वे दुबई में हैं और फिल्म लक्ष्मी की शूटिंग कर रहे हैं।

उठा रहे सामाजिक मुद्दे

अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जो पिछले कुछ वर्षों से लगातार सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बनाते जा रहे हैं। इस तरह से उनकी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन तो हो ही रहा है, साथ में उनकी फिल्में जागरूकता फैलाने का भी काम कर रही हैं। अब अक्षय कुमार डिप्रेशन जैसे गंभीर मुद्दे पर भी फिल्म बनाना चाह रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपनी यह इच्छा हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान जाहिर भी की है। उनका कहना है कि वर्तमान में इस गंभीर बीमारी की चपेट में युवा तेजी से आ रहे हैं। ऐसे में उन्होंने इस विषय पर एक फिल्म बनाने का निश्चय कर लिया है।

साइको किलर बनने की चाहत

इसमें कोई शक नहीं कि बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक में अक्षय कुमार की गिनती होती है। कई फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग प्रकार के किरदार निभाकर अपना लोहा मनवाया है। ऐसे में अक्षय कुमार अब कुछ नया करने की सोच रहे हैं। अक्षय कुमार ने यह भी कहा है कि वे साइको किलर वाली भूमिका निभाने के इच्छुक हैं। किसी फिल्म में यदि उन्हें साइको किलर बनने का मौका मिल जाए तो उन्हें बड़ी खुशी होगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय की यह ख्वाहिश कब पूरी हो पाती है।

लक्ष्मी के बाद पृथ्वीराज

फिलहाल तो प्राप्त जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार ‘लक्ष्मी’ की शूटिंग जल्द-से-जल्द खत्म करने की कोशिशों में लगे हुए हैं। जैसे ही उनकी यह शूटिंग पूरी हो जाएगी, वे फिल्म पृथ्वीराज की शूटिंग में भी जुट जाएंगे। गौरतलब है कि अक्षय कुमार लंबे अरसे से पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक में काम करना चाह रहे थे। अब जब फिल्म निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का निर्माण कर रहे हैं तो इसके जरिए अक्षय कुमार की यह ख्वाहिश भी बहुत जल्द पूरी होने वाली है। दर्शकों को अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago