मनोरंजन

हैरान कर देंगे बॉलीवुड के ये अजीबोगरीब रिश्ते, क्या आप जानते हैं सोनम और रणवीर सिंह भाई-बहन हैं?

बॉलीवुड अपने आप में बहुत कुछ समेटे हुए है, चाहे वह बेहतरीन सितारे हों या उनके रिश्ते। आए दिन किसी न किसी वजह से बॉलीवुड सुर्ख़ियों में छाया ही रहता है। फ़िल्मी जगत में आये दिन रिश्ते बनते-बिगड़ते रहते हैं। कभी ब्रेकअप की खबरें सामने आती हैं तो कभी लिंकअप्स की। लेकिन आज हम एक खास रिश्ते के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो बॉलीवुड में बहुत अच्छे से निभाया जाता है। जी हां, भाई-बहन का रिश्ता जो बहुत ही प्यारा होता है और आपको बॉलीवुड में इस रिश्ते को निभाने वाले कलाकारों के बारे में शायद ही पता होगा जो आपस में भाई बहन हैं। इनमें से बहुत से सितारे लंबे समय से एक-दूसरे के साथ मुंहबोले भाई-बहन का रिश्ता भी निभा रहे हैं। आज के इस पोस्ट में हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही कुछ अनसुने अजीबोगरीब रिश्तों के बारे में बताएंगे।

सोनम कपूर और रणवीर सिंह

बॉलीवुड में भाई-बहन के रिश्ते में बेहतरीन अभिनेता रणवीर सिंह और खूबसूरत अदाकारा सोनम कपूर बंधे हुए हैं, जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है। सोनम कपूर और रणवीर सिंह सेकंड कजिन हैं। बता दें कि रणवीर की दादी और सोनम की नानी एक ही मां की संतान हैं, जिसके चलते यह दोनों भाई-बहन हैं। दोनों ही कमाल के कलाकार हैं।

इमरान हाशमी और आलिया भट्ट

इस लिस्ट में अगला नाम आता है इमरान हाशमी और आलिया भट्ट का जो आपस में भाई बहन हैं। यह जानकर आपको हैरानी तो जरूर हुई होगी लेकिन बता दें  इमरान हाशमी और आलिया भट्ट एक-दूसरे के फर्स्ट कजिन हैं। दरअसल, आलिया की माता और इमरान के पिता एक ही मां के बच्चे हैं तो दोनों एक दूसरे के भाई-बहन हुए। आलिया भट्ट बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं और इमरान की एक्टिंग का भी जवाब नहीं है।

ज़ोया अख्तर और साजिद खान

बॉलीवुड की बेहतरीन डायरेक्टर ज़ोया अख्तर और साजिद खान रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। दोनों ने ही बॉलीवुड को बहुत सी हिट फिल्में दी हैं। बता दें कि साजिद-फरहा की माता और फरहान अख्तर की माता बहनें हैं और इस हिसाब से यह दोनों भाई-बहन हुए। हाल ही में साजिद खान जैकलीन के साथ अपने बिगड़े हुए रिश्ते को संभालते नजर आए हैं।

ऐश्वर्या राय और सोनू सूद

बॉलीवुड में ऐश्वर्या राय और सोनू सूद भी भाई-बहन का रिश्ता निभा रहे हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इन दोनों के न तो मां-बाप एक दूसरे के भाई-बहन हैं और न ही इनके दादा-दादी। दरअसल, ऐश्वर्या ने सोनू को अपना मुंहबोला भाई बनाया हुआ है और वह हर साल सोनू को राखी बांधती हैं। दोनों के बीच यह रिश्ता फिल्म ‘जोधा अकबर’ के बाद से शुरू हुआ।

अर्जुन कपूर और कटरीना कैफ

इस भाई-बहन के रिश्ते में बॉलीवुड के बेहतरीन सितारे अर्जुन कपूर और कटरीना कैफ भी शामिल हैं, जिनके बारे में शायद ही लोगों को पता होगा। लेकिन यह सच है कि दोनों एक दूसरे को भाई-बहन मानते हैं। अर्जुन और कटरीना के बीच भी मुंहबोला रिश्ता है और जब से बॉलीवुड में कटरीना ने एंट्री ली है तभी से वह अर्जुन को अपना भाई मानती हैं।

मोहनीश बहल और काजोल

इसी कड़ी में मोहनीश बहल और काजोल का नाम भी शुमार है। यह दोनों सितारे भाई-बहन हैं और बहुत बार एक-दूसरे के साथ देखे जाते हैं। लेकिन इनके रिश्ते के बारे में शायद ही आपको जानकारी होगी। बता दें कि मोहनीश की मां नूतन और कजोल की मां तनूजा सगी बहनें हैं। दोनों ने कई फिल्में भी एक साथ की हैं।

लता मंगेशकर और श्रद्धा कपूर

लता मंगेशकर और श्रद्धा कपूर भी एक रिश्ते में बंधे हुए हैं, जिसके बारे में आपको नहीं पता होगा। दरअसल, सिंगिंग सेंसेशन और स्वर कोकिला के नाम से मशहूर लता मंगेशकर की बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भांजी हैं। लता मंगेशकर के चचेरे भाई श्रद्धा कपूर के दादा थे तो इस नाते श्रद्धा लता जी की भांजी हुई।

करण जौहर और आदित्य चोपड़ा

सितारों के बच्चों को लॉन्च करने वाले कारण जौहर आदित्य चोपड़ा के भाई हैं। बता दें कि करण की माता और आदित्य के पिता एक ही मां के बच्चे थे तो यह दोनों इस हिसाब से भाई-भाई हुए। 21 अप्रैल 2014 को आदित्य चोपड़ा ने अपनी पहली पत्नी पायल को तलाक देकर इटली में रानी मुखर्जी से शादी कर ली थी।

तब्बू और शबाना आज़मी

बॉलीवुड के इस रिश्ते के बारे में भी कम लोग जानते होंगे। तब्बू और शबाना आज़मी भी एक-दूसरे से एक रिश्ते से जुड़े हुए हैं। दरअसल, बॉलीवुड की अभिनेत्री तब्बू फेमस हीरोइन शबाना आज़मी की भतीजी हैं। तब्बू के पिता शबाना आज़मी के भाई थे। अपने जमाने में शबाना आज़मी बहुत ही प्रसिद्ध अदाकारा थीं और इनका जादू आज भी लोगों पर चलता है।

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

3 weeks ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

2 months ago

IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक, वरना तत्काल टिकट बुकिंग पर लग सकता है ताला!

अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…

2 months ago

हिमाचल प्रदेश की वो झील जहां अंधेरे में आती हैं परियां, जानें क्या है इस फेमस लेक का राज़

Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…

9 months ago

घर में ही शुगर लेवल को ऐसे करें मैनेज, डॉक्टर के चक्कर काटने की नहीं पड़ेगी ज़रूरत

Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…

9 months ago

इन बीमारियों का रामबाण इलाज है गोंद कतीरा, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…

9 months ago