मनोरंजन

Bigg Boss 13: आसिम ने किया था हिमांशी खुराना को प्रपोज! लेकिन हिमांशी ने दिया ये जवाब…

Bigg Boss 13: बिग बॉस सीजन 13 में इस बार वीकेंड का वार में हिमांशी खुराना घर से बेघर हुई हैं। जी हां, इस हफ्ते हिमांशी को दर्शकों से वो प्यार नहीं मिला और इस वजह से ही उन्हें बेघर होना पड़ा। जैसा कि हर बार होता है कि घर से बेघर होने के बाद घर से निकलने वाला कंटेस्टेंट इंटरव्यू देता है जिसमें वो घर वालों के और बिग बॉस के घर के कई राज खोलते हैं। यही किया हिमांशी खुराना ने भी। घर से बाहर आते ही हिमांशी ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

सिद्धार्थ को बताया जिम्मेदार

timesofindia

हिमांशी से जब पूछा गया कि उनके घर से बेघर होने की वजह क्या है या कौन इसका जिम्मेदार हैं तो इस पर हिमांशा ने सिद्धार्थ शुक्ला को इस बात का जिम्मेदार ठहराया। घर से बाहर आते ही उन्होंने घर वालों की पोल खोलनी शुरू कर दी। एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में हिमांशा ने बताया कि, ‘मैं शो में अपना रियल गेम खेलने गई थी और उसी के सहारे जीतना भी चाहती थी। लेकिन, मेरा घर से जाना इतना अचानक हुआ कि सभी लोगों को झटका लगा। अभी शो का वक्त एक महीने बढ़ाया गया है तो इस हफ्ते वाइल्ड कार्ड एंट्रीज ज्यादा हुईं। वाइल्ड कार्ड एंट्रीज की वजह से नए-नए व्यक्तित्व वाले लोगों से मिलना होता है। इससे घर में खेल भी हर रोज़ बदल रहा है’।

सबसे अच्छा खिलाड़ी

timesofindia

हिमांशी से जब घर में सबसे अच्छे खिलाड़ी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने आसिम का नाम लिया, उन्होंने कहा, ‘आसिम रियाज बहुत अच्छा कर रहे हैं। उनका खेल एकदम साफ़ सुथरा और असली है। वह बहुत अच्छे इंसान भी हैं। उन्होंने घर के अंदर मेरी काफी मदद की। अगर यह खेल असल व्यक्तित्व वालों का है तो, मैं आसिम को जीतते हुए देखना चाहती हूं’। इतने वक्त तक बिग बॉस के घर में रहने के दौरान किसे सबसे ज्यादा मिस किया, इस सवाल पर हिमांशी कहती हैं, ‘मैंने घर से निकलकर सबसे पहले अपनी मैनेजर को कॉल किया। वह मेरे लिए मेरी बहन जैसी है। हम अक्सर ज्यादातर समय साथ में बिताते थे। जबसे मैं इस घर मेँ आई हूं, तब से मैं उसे बहुत याद करती हूं’।

अब गायब हो गए हैं पारस

koimoi

वहीं पारस के बारे में हिमांशी ने जो कहा वो चौंकाने वाला था, पारस को लेकर हिमांशी बोली, ‘शो में पारस का कोई योगदान नहीं था। जबसे वह सिद्धार्थ शुक्ला की टीम में थे तब से तो बिल्कुल ही गायब से हो गए थे। हाल ही में उनके हाथ में चोट आई है तो वह घर से बाहर ही हैं। बहुत ही जल्द वापस आ जाएंगे। लेकिन उन्हें बिल्कुल बाहर हो जाने चाहिए। देवोलिना की तबियत बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें जाना पड़ा। वह एक बहुत ही मजबूत खिलाड़ी हैं। इस हिसाब से उनका जाना थोड़ा खल गया’।

आसिम के साथ कनेक्शन

jansatta

वहीं जब उनसे आसिम और उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, ‘मुझे नहीं पता कि बाहर चीज़ें किस तरह दिखाई जा रही हैं? लेकिन, हमारे बीच प्यार जैसा कुछ नहीं था। उसने मुझे बोला था कि वह मुझे पसंद करता है, लेकिन मैंने उसपर वहीं विराम लगा दिया था। मैं पहले से ही किसी और से प्यार करती हूं। उस वक्त घर के समीकरण कुछ इस तरह से बने हुए थे कि कोई किसी का सहयोग नहीं कर रहा था। हर समय बस एक दूसरे को निशाना बनाया जा रहा था। मेरी तबियत खराब हो गई थी और ऊपर से बोला जा रहा था कि काम करो। ऐसे में आसिम ने मेरी बहुत मदद की। एक लड़का-लड़की दोस्त भी तो हो ही सकते हैं न! अब हम हमेशा के लिए दोस्त रहेंगे’।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago