मनोरंजन

Bigg Boss 13: अरहान की सच्चाई जानने के बाद रश्मि ने लिया बड़ा फैसला, कहा- तुमने मुझे…

Bigg Boss 13: टीवी जगत का जाना-माना शो बिग बॉस 13 इन दिनों काफी ज्यादा चर्चाओं मे हैं। वैसे तो बिग बॉस का हर सीजन खबरों में रहता है लेकिन यह सीजन बाकी सीजनों से इसलिए अलग हैं क्योंकि इस बार बिग बॉस के घर में कॉमनर्स को नहीं बुलाया गया है बल्कि इस बार घर में सभी सेलेब्रिटीज ने एंट्री की है। वैसे तो इस बार घर में सभी कंटेस्टेंट एक से बढ़कर एक हैं। लेकिन इस बार कुछ कंटेस्टेंट हैं जो हर वक्त खबरों में बनें हैं।

जी हां, बिग बॉस के घर में वैसे तो हमेशा ही कई लव स्टोरीज देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बार एक ऐसी लव स्टोरी है जो काफी ज्यादा विवादों मे हैं। हम बात कर रहे हैं टेलीविजन की जानी-मानी अदाकारा रश्मि देसाई और अरहान खान की लव स्टोरी की।

रश्मि को किया घर में प्रपोज

बता दें कि बिग बॉस के घर में अरहान खान ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी, जिसके बाद वो एक बार तो घर से बेघर हुए लेकिन उनको जब दोबारा घर में एंट्री मिली तो उन्होंने रश्मि को प्रपोज कर दिया और वो सुर्खियों में छा गए। अरहान के प्रपोज करने के बाद रश्मि और उनका रिश्ता थोड़ा आगे बढ़ ही रहा था कि फिर अचानक से सलमान खान ने अरहान की पोल खोल दी। जिसके बाद दोनों के रिश्ते में थोड़ी दूरी आ गई। हालांकि, उन दोनों ने उस बात को भुलाकर आगे बढ़ने का फैसला किया। सब कुछ अच्छा हो ही रहा था कि फिर से बिग बॉस के घर में ऐसा कुछ हुआ की दोनों के रिश्तों में दरार पड़ गई।

रश्मि ने लिया बड़ा फैसला

दरअसल, पहले सलमान खान ने अरहान की शादी और बच्चे की बात रश्मि को बताई उसके बाद घर के अंदर आए सदस्य काम्या पंजाबी, हिना खान और रश्मि के भाई गौरव ने अरहान की सच्चाई रश्मि को बताई और रश्मि को उनसे दूर रहने की सलाह दी। जिसके बाद रश्मि ने अरहान से अपना रिश्ता तोड़ लिया है।

amarujala

रश्मि ने अरहान से कहा- ‘मुझे ये जो चीजें सुनने में आई हैं मैं उन चीजों को लेकर परेशान हूं। तुमने क्यों बोलीं हमारी निजी चीजें।’ अरहान ने कहा- ‘आपको इस चीज का जवाब चाहिए इसलिए मैं आपको दे रहा हूं। उस दिन जब मैं बात कर रहा था तो मेरे बोलने का एक ही मतलब था। वह एक मजबूत औरत है। उसने जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। जिसके बाद वह यहां तक पहुंची हैं।’

इसके बाद रश्मि ने कहा- ‘तुमने ये बोला है कि तुमने मुझे यहां तक पहुंचाया है। तुमने जो चीजें बोली हैं वो मैंने भी कही हैं। मैंने उन चीजों को बहुत ही अलग तरीके से रखा और तुम जिस तरह से लोगों के सामने लेकर आए वो गलत है।’ जवाब में अरहान ने कहा- ‘हो सकता है कि मेरे शब्द गलत हो उसके लिए माफी चाहता हूं। मैं यहां पर अपने आपको सुपीरियर दिखाने नहीं आया।’ 

अब दोस्त बनकर रहेंगे घर में 

इन सभी बातों के बीच घर के कंटेस्टेंट विकास ने अरहान से कहा- ‘मैं बस यही कहना चाहता हूं कि जिस तरीके से तुमने कहां कि वो सड़क पर आ गई थी और तुम उसे यहां तक लेकर आए वो गलत था।’ फिर रश्मि ने कहा- ‘मेरे भाई से पूछा गया तो उसने कहा कि मेरे घर पर तुम्हारे परिवार के लोग रह रहे थे। मेरे दिमाग में बहुत सारे सवाल हैं। तुम भी बहुत परेशान हो और मैं उससे ज्यादा, क्योंकि मैंने कुछ चीजों की तुमसे उम्मीद नहीं की थी। रातोंरात कुछ भी ठीक होने वाला नहीं है। इसलिए हम लोग अब बस दोस्त रहते हैं।’ 

इसके बाद रश्मि आगे कहती हैं कि- ‘ये जो चीजें हुई हैं न तुम्हारे लिए अच्छी हैं और न मेरे लिए। इसलिए ये अच्छा है।’ रश्मि की इन बातों का जवाब देते हुए अरहान बोले- ‘आप सही हैं जो कहेंगी वैसा ही होगा और ये सही में अच्छा फैसला है।’ दरअसल, अभी तक रश्मि ने उन दोनों के रिश्ते को संभालने की कोशिश की लेकिन एक के बाद एक अरहान की सच्चाई सामने आने के बाद और लोगों की सलाह पर रश्मि ने अरहान से अपना रिश्ता तोड़ना ही बेहतर समझा।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

5 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago