मनोरंजन

किसी और से प्यार और लिव इन में रहे ये सितारे, बाद में बनें किसी और के जीवनसाथी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टर और ऐक्ट्रेसेस के अफेयर के चर्चे तो आपने खूब सुने होंगे। आए दिन ही इन सेलेब्स का नाम किसी ना किसी के साथ जोड़ा जाता रहता है। हालांकि कुछ नाम जो जोड़े जाते हैं उनमें से कुछ महज एक अफवाह साबित होते हैं तो कुछ के रिश्तों में सच्चाई होती है। बता दें कि इन दिनों शादी करने से पहले लिव इन में रहने का फैशन हो गया है। इस फैशन से बॉलीवुड जगत भी अछूता नहीं रहा है।

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जो प्यार में होने के बाद एक दूसरे के साथ लिव इन में रहने का फैसला लेते हैं, जहां कुछ लिव इन में रहने के बाद शादी करके अपना घर बसाते हैं तो वहीं कुछ सालों बाद अलग हो जाते हैं और अपने लिए कोई दूसरा पार्टनर चुन लेते हैं। आज हम आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताएंगे जो पहले तो लिव इन में रहे लेकिन बाद में अलग हो गए।

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है रणबीर कपूर और कटरीना कैफ का। बता दें कि रणबीर कपूर और कटरीना कैफ ने तकरीबन सात सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। डेट करते वक्त दोनों काफी समय तक एक साथ बांद्रा के एक अपार्टमेंट में साथ रहा करते थे। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों अलग हो गए। इन दिनों रणबीर कपूर आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं।

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु

amar ujala

बॉलीवुड के हैंडसम मैन जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु की जोड़ी भी खूब खबरों मे रहती थी। इन दोनों की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते थे। बिपाशा और जॉन ने नौ सालों तक एक-दूसरे को डेट किया इस दौरान दोनों एक साथ लिव इन में भी रहे लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हुआ और दोनों अलग हो गए। जॉन अब्राहम ने प्रिया रुंचाल से शादी की तो बिपाशा बसु ने करन सिंह ग्रोवर से शादी कर ली है।

देव पटेल और फ्रीडा पिंटो

bustle

स्लमडॉग मिलेनियर में काम कर फेमस हुए देव पटेल और फ्रीडा पिंटो की मुलाकात इसी फिल्म के सेट पर हुई थी और दोनों ने इसी के बाद एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों ने काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन साल 2014 में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। हांलाकि दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं।

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे

firstpost

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे दोनों ही टीवी जगत के जाने-माने चेहरे हैं। टीवी के बाद अब अंकिता और सुशांत दोनों ही फिल्मी जगत में भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि सुशांत सिंह और अंकिता ने जी टीवी के धारावाहिक पवित्र रिश्ता में एक साथ काम किया था और उसी दौरान दोनों को प्यार हो गया था। दोनों ने लिव इन में रहने का फैसला किया और कई सालों तक एक-दूसरे को डेट भी किया, लेकिन कुछ समय बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। खबरों की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहें हैं। वहीं अंकिता लोखंडे विकी जैन के साथ रिलेशनशिप में हैं।

लारा दत्ता और केली दोरजी

bollywood bubble

बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता और केली दोराजी काफी लंबे समय तक एक –दूसरे के साथ रहे। यहां तक अपने रिलेशनशिप के कुछ समय बाद दोनों लिव इन में रहने लगे थे लेकिन फिर दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। फिलहाल लारा दत्ता ने टेनिस प्लेयर महेश भूपति के साथ शादी कर ली है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago