बॉलीवुड

क्या एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत पाएंगी सुष्मिता, जानिए कैसी है आर्या सीजन 2

Aarya Season 2 Review In Hindi: आर्या वेब सीरीज का दूसरा सीजन दर्शकों के सामने आ चुका है। सुष्मिता सेन(sushmita sen) ने इस वेब सीरीज के जरिये डिजिटल स्पेस में कदम रखा था। सीजन वन की तरह ही आर्या का ये दूसरा सीजन भी सुष्मिता के फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रहा है।

क्या है कहानी

आर्या की कहानी एक ऐसे परिवार की है जो काफी पैसे वाला है। यह परिवार अपने अंदर कई राज छुपाए है। इसका एक क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है। जिसकी वजह से आर्या के परिवार को देश छोड़कर जाना पड़ता है। दर्शकों को इस सीजन में आर्या का एक नया रूप देखने को मिलेगा।

विटनेस प्रोटेक्शन के तहत सुष्मिता सेन(sushmita sen) अपने बच्चों के साथ एक देश से दूसरे देश भाग रही है। लेकिन कहीं भी वो सुरक्षित नहीं रह पाती है। फिर पुलिस उसे अपने पिता के खिलाफ गवाही देने के लिए भारत लेकर आती है और प्रोटेक्शन देती है। लेकिन वह अपने पिता के खिलाफ गवाही नहीं देती है। आर्या अपने भाई को खो देती है, और इस सबके लिए उसे ही दोषी माना जाता है। लेकिन आखिर में आर्या सारी कमान को अपने हाथ में लेने का फैसला कर लेती है।

दिखेगा दमदार एक्शन(Aarya Season 2 Review In Hindi)

इस सीजन में एक बार फिर दर्शकों को सुष्मिता सेन(sushmita sen) की सधी हुई एक्टिंग देखने को मिलेगी। इस किरदार को सुष्मिता ने पूरी शिद्दत से निभाया है। आर्या के किरदार की कमजोरियों और ताकत को उन्होंने बखूबी उकेरा है। सीरीज के अंत में आर्या के तीसरे सीजन के आने का हिंट भी दे दिया गया है। हालांकि इस बार आर्या की कहानी थोड़ी धीमी चलती है। लेकिन जिस तरह इस क्राइम थ्रिलर स्टोरी की परतें एक के बाद एक खुलती जाती हैं, उससे रोमांच बना रहता है।

यह भी पड़े

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago