बॉलीवुड

अभिषेक बच्चन की इस एक्ट्रेस से क्यों नहीं हो पाई थी सगाई? अब सामने आया सच

Abhishek Bachchan Karisma Kapoor Broke Engagement Story In Hindi: बॉलीवुड में कई ऐसे चर्चित कपल रहे है जिनकी एक दूसरे के साथ रिश्तों को बहुत गहरा माना जाता था लेकिन उनका रिश्ता ज़्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। एक ऐसी ही जोड़ी थी अभिनेत्री करिश्मा कपूर और अभिनेता अभिषेक बच्चन। दोनों की सगाई भी तय हो गई थी लेकिन आखिरी वक़्त पर कुछ कारणों की वजह से इनकी सगाई होते होते टल गई। इस घटना के वर्षों बाद भी फैंस के दिमाग में करिश्मा-अभिषेक के रिश्तें टूटने की वजह को लेकर एक प्रश्न बना हुआ है।

इस वजह से टूटी थी अभिषेक-करिश्मा की सगाई(Abhishek Bachchan Karisma Kapoor Broke Engagement Story In Hindi)

अभी पिछले दिनों फिल्मकार सुनील दर्शन ने अपने एक इंटरव्यू में इन दोनों कलाकारों के संबंध में दरार आने और सगाई टूटने के कारण को लेकर खुलासा किया है। उनके अनुसार, अभिषेक और करिश्मा फिल्म के सेट पर हमेशा झगड़ते रहते थे। सुनील दर्शन के शब्दों में- ‘‘वे एक दूसरे के लिए नहीं बने थे। उनकी आपस में कभी नहीं बनती थी। कुछ लोगों का स्वभाव ही ऐसा होता हैं।’’आपको बता दे की अभिषेक और करिश्मा एक दूसरे के साथ करीब 5 सालों तक रिलेशन में थे। बाद में बात शादी तक भी पहुँच गई थी। लेकिन सगाई होने से पहले ही रिश्ता टूट गया। सुनील दर्शन ने अभिषेक और करिश्मा के साथ सन् 2000 में फिल्म ‘हां मैंने भी प्यार किया’ में काम किया था। शूटिंग के दौरान उन्होंने इन दोनों कलाकारों की नज़दीकी को समझ लिया था। हालांकि ये फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप रही थी।

इस फिल्म के फ्लॉप होने के साथ ही इन दोनों का रिलेशन फ्लॉप यानी खत्म हो गया। ये इंटरव्यू सुनील दर्शन ने बॉलीवुड हंगामा को दिया था। उन्होंने इस बात को भी पूरी तरह से खारिज किया कि अभिषेक-करिश्मा का रिश्ता एक अफवाह था। सुनील दर्शन ने कहा कि वे खुद करिश्मा और अभिषेक की सगाई में बतौर मेहमान गए थे। उन्होंने कहा कि अभिषेक बच्चन स्वीट नेचर के हैं और करिश्मा भी एक अच्छी दिल वाली लेडी हैं लेकिन शायद भाग्य ने इन दोनों के लिए कुछ और ही तय किया था।

अब ऐसा हैं अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का जीवन

इस बात को बीते हुए अब डेढ़ दशक से भी ज़्यादा का समय हो चुका है। अब करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन अपनी जिंदगी में खुश और व्यस्त हैं। करिश्मा से संबंध विच्छेद के बाद अभिषेक बच्चन की जिंदगी में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आई। ऐश्वर्या राय से उनकी एक बेटी भी है। वहीं करिश्मा कपूर की शादी एक जाने माने व्यवसायी संजय कपूर से हुई। इस शादी से इन दोनों के दो बच्चे हैं। सन् 2016 में संजय और करिश्मा का तलाक हो गया।

Facebook Comments
Sourav Yadav

Share
Published by
Sourav Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago