Billboard Music Awards 2021: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) अपने पति निक जोनास(Nick Jonas) के साथ बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स के 2021 संस्करण में नजर आई हैं। शाम के मेजबान के रूप में वे यहां मौजूद थीं। इतना ही नहीं, जो जोनास, केविन जोनास और मार्शमैलो – जोनास ब्रदर्स के साथ उन्होंने लीव बिफोर यू लव मी पर प्रस्तुति भी दी।
प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) और निक जोनास बड़े ही खूबसूरत दिख रहे थे। उनके ड्रेस को हर कोई यहां देखता रह गया। प्रियंका चोपड़ा ने गोल्ड की डॉल्स और गब्बाना पोशाक पहन रखी थी। उनकी नेकलाइन भी काफी आकर्षक दिख रही थी। उनकी कमर पर सोने की एक बड़ी बेल्ट भी देखने के लिए मिली। बुलगारी के डायमंड एक्सेसरीज को भी उन्होंने अपने आउटफिट में शामिल किया था। डायमंड डैंगलर्स और सिग्नेचर शार्प नेकलेस भी वे पहनी हुईं नजर आईं। गोल्ड हील्स, शिमरी मेकअप और पोकर स्ट्रेट बालों से उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया था।
निक जोनास अभी भी अपनी टूटी हुई पसली की चोट से उबर रहे हैं। फिर भी उन्होंने भी यहां हर किसी को प्रभावित किया। फेंडी के हरे रंग की ड्रेस में वे हमेशा की तरह हैंडसम दिख रहे थे। हरे रंग की जंजीर वाली शर्ट और बड़े कॉलर के साथ हरे रंग की जैकेट उन्होंने पहन रखी थी। हाई वेस्ट ग्रीन ट्राउजर और ब्लैक लोफर्स को उन्होंने पेयर किया था।
यह भी पढ़े
निक जोनास अपने भाइयों के साथ कालीन पर भी नजर आए। प्रियंका चोपड़ा के साथ उन्होंने पोज भी दिया। प्रियंका ने अपने पति के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की और इसके कैप्शन में लिखा- पति की तारीफ वाला पोस्ट। टूटी हुई पसली भी इनकी ताकत को रोक नहीं सकती। आप पर मुझे बहुत गर्व है बेबी। आप जो भी करते हैं, जो उत्कृष्टता आप खोज रहे हैं, हर दिन उनसे मुझे प्रेरणा मिलती है। मुझे आपसे प्यार है।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…