Categories: बॉलीवुड

Cannes Film Festival 2022: सामने आया दीपिका पादुकोण का पहला लुक, हुआ वायरल

Cannes 2022 Deepika Padukone First Look: कान्स फिल्म फेस्टिवल दुनिया के सबसे टॉप मूवी इवेंट्स में से एक है जिसकी शरुआत हो चुकि है। इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री दीपीका पादुकोण कान्स फिल्म फेस्टिवल की जूरी का हिस्सा बनी हैं और ये काफी गर्व की बात है क्योंकि इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दूसरे दिग्गज कलाकारों के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल की जूरी का हिस्सा हैं।

दीपिका का पहला लुक आया सामने(Cannes 2022 Deepika Padukone First Look) 

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कान्स फिल्म फेस्टिवल से पहला लुक सामने आ गया है। जिसमें उन्होंने लुई वुइटन के फॉल 2021 कलेक्शन की शिमरी ड्रेस पहनी हुई है। इसे उन्होंने ब्राउन कलर के हाई बूट्स के साथ टीमअप किया। साथ ही विंग्ड आईलाइनर, मस्कारा, न्यूड मेकअप और खुले बाल के साथ फाइनल टच दिया है। इस लुक में हमेशा की तरह दीपिका काफी खूबसूरत दिखीं हैं। 

दीपिका दिखीं कान्स जूरी मेंबर्स के साथ 

इन दिनों दीपिका फ्रांस में जूरी के रूप में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। जहां दीपिका ने इस फेस्टिव की शुरुआत दूसरी जूरी मेंबर्स संग डिनर नाइट एन्जॉय करते हुए की। जूरी मेंबर्स के लिए हयात कान्स होटल मार्टिनेज में ग्रैंड डिनर ऑर्गेनाइज किया गया था। 

गौरतलब है कि कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज़ 17 मई से होने जा रहा है। दीपिका जिस जूरी टीम का हिस्सा बनी है विंसेन्ट लिंडन को इसका प्रेसिडेंट बनाया गया है। बता दें कि साल 2017 से लगातार दीपिका कान्स रेड कारपेट की शान बढ़ा रही हैं।

Facebook Comments
Pooja Yadav

Share
Published by
Pooja Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago