बॉलीवुड

दीपिका-रणवीर ने अलीबाग में खरीदा हॉलिडे होम, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Deepika-Ranveer Bought a Luxurious Bungalow in Alibaug: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। उनकी कैमिस्ट्री और अदाकारी ने लाखों लोगों को अपना कायल बनाया है। यहाँ तक कि अपनी रील लाइफ के साथ-साथ ये दोनों अपनी रियल लाइफ के कारण भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। देश-विदेश में करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली दीपिका पादुकोण, फिल्मों के आलावा रियल स्टेट में काफी रूचि रखती हैं। हाल ही उन्होंने अलीबाग में अपने लिए एक हॉलिडे होम खरीदा है।

क्या है बंगले की कीमत?

Image Source: Instagram/Ranveersingh

यह हॉलिडे होम अलीबाग के मापगांव के अंदर 9 हजार एकड़ में फैला है और किहिम बीच से मात्र 10 मिनट की दूरी पर है। उनके इस आलीशान बंगले में 5 बेडरूम हैं। काफी समय से उनके इस बंगले की कीमत को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन अब इसकी असली कीमत सामने आ गई है। एनडीटीवी इंडिया के एक लेख के अनुसार उनके इस हॉलिडे होम की कीमत लगभग 22 करोड़ रुपए है।

इसके अलावा घर की रजिस्ट्री में लगभग 1.32 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी भी लगी है। मालूम हो कि मुंबई के प्रभादेवी के नजदीक रहने वाले दीपिका-रणवीर के पास अलीबाग में एक घर पहले से ही है, जहां वे अक्सर नज़र आ जाते हैं। इस 4 कमरों के फ्लैट को उन्होंने सन 2010 में खरीदा था।

बात करें करियर की तो जल्द ही रणवीर-दीपिका, भारतीय क्रिकेटर कपिल देव के जीवन पर आधारित फिल्म ’83’ में नज़र आएंगे। इसके अलावा रणवीर, जल्द ही फिल्म ‘जयेश भाई जोरदार’ और ‘सूर्यवंशी’ में भी दिखाई देंगे। इसी के साथ इन दिनों उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग भी ज़ोर-शोर से चल रही है। वहीं दीपिका जल्द ही फिल्म ‘पठान’ और ‘फाइटर’ में नज़र आएंगी।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago