बॉलीवुड

सलमान की ईद पार्टी में पहुंची कंगना रनौत, सामने आए ऐसे वीडियो देख हैरान हुए फैंस

मंगलवार की रात 3 मई को ईद के खास अवसर पर सलमान खान की बहन अर्पिता और जीजा आयुष शर्मा ने अपने घर ईद की दावत रखी थी। यह दावत 2022 में अब तक की सबसे बड़ी दावतों में से एक थी। फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने इसमें भाग लिया। बता दें कि अर्प‍िता की ईद पार्टी में दीप‍िका पादुकोण, रणवीर सिंह, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर कंगना रनौत तक ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। सभी सितारों की जैसे महफिल जमी थी। 

अर्पिता और आयुष की दावत में कंगना रनौत सबसे पहले पहुंचने वाले महमानों में से एक थी। इस दावत में कंगना व्हाइट आउटफिट में पहुंची थीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। पूरे बॉलीवुड से पंगा ले चुकीं कंगना रनौत के अर्पिता की ईद पार्टी में पहुंचने पर यूजर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

इस शाम को एक और खास मेहमान ने रोशन किया और वे शहनाज ग‍िल थी। ब्लैक ट्रेडिशनल आउटफिट में शहनाज बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। तस्वीरों में शहनाज सलमान खान संग नजर आ रही थे। बीग बॉस की एक्स-कंटेस्टेंट शहनाज ग‍िल ने शो में सलमान का दिल जीत लिया था। उनकी सलमान से स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग बन गई थी। ऐसे में सलमान की पार्टी में शहनाज का आना तो बनता है। बॉलीवुड अदाकारा हुमा कुरैशी भी इस पार्टी का हिस्सा बनीं। 

दिलचस्प बात तो ये भी रही क‍ि इस दावत में करण जौहर भी पहुंचे थे। हालांक‍ि करण अपने दोस्त मनीष मल्होत्रा और कर‍िश्मा कपूर के साथ नजर आए, पर कंगना के साथ एक ही पार्टी में पहुंचना, उनके मनमुटाव के कम होने का इशारा तो नहीं।

Facebook Comments
Pooja Yadav

Share
Published by
Pooja Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago