बॉलीवुड

‘आप ऐसे कैसे बात कर सकते हैं?’ ये बोलकर कंगना रनौत ने लगा दी थी रणबीर कपूर की क्लास

Kangana Ranaut Ranbir Kapoor Controversy In Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाकपन वाले बयान से हर किसी को हैरान करती रहती हैं. वे किसी पर कुछ भी बोलने से कभी पीछे नहीं हटती हैं, चाहे वो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हो या फिर देश के किसी कोने से हो. कंगना ने हर किसी के लिए अच्छा-बुरा बयान दिया है और अब हर कोई उनके स्वभाव को जान गया है. ऐसा ही कुछ साल 2019 में आई फिल्म मणिकर्णिका की सफलता की खुशी में कंगना ने एक पार्टी रखी थी. उसी के कुछ महीने पहले उन्होंने एक इंटरव्यू भी दिया था जिसमें उन्होंने रणबीर कपूर को राजनीतिक मुद्दों या देश के गंभीर मसलों पर बात ना करने के लिए फटकार लगाई थी.

कंगना रनौत ने क्यों लगाई थी रणबीर कपूर को फटकार?

जब कंगना रनौत से पूछा गया कि क्या वे आगे राजनीति में कदम रखेंगी और अगर रखती हैं तो किस पार्टी के समर्थन में आएंगी. इसपर कंगना ने कहा, ‘मेरा राजनीति में आने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है. बहुत से लोग सोचते हैं कि मैं राजनीति में आने के लिए हर मुद्दे पर बात करती हूं तो ये बात बिल्कुल गलत है. वहीं कुछ लोग तो इसपर बात ही नहीं करना चाहते हैं.’ इसमें जाहिर सी बात है कि कंगना ने रणबीर कपूर के बारे में कहा था. जब कंगना से पूछा गया कि वे किसके बारे में बात कर रही हैं तब कंगना ने इसपर जवाब दिया.

कंगना रनौत ने उस सवाल के जवाब में कहा, ‘कपूर खानदान के लाडले रणबीर कपूर को कहते सुना गया कि जब हमारे घर पर पानी और बिजली रेगुलर आ रहा है तो मैं राजनीति या किसी पार्टी पर कोई कमेंट क्यों करूं. ऐसा रणबीर कैसे कह सकते हैं जबकि वे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बड़े चेहरे हैं. हम सभी को अपनी सोच बदलनी होगी.’ कंगना रनौत ने ये सभी बातें साल 2018 में दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा था.

अगर कंगना रनौत(Kangana Ranaut) की बात करें तो उनकी फिल्म धाकड़ आने वाली है जिसका ट्रेलर आ चुका है. वहीं रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) की आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र है जो 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिलहाल रणबीर ने आलिया भट्ट के साथ शादी हाल ही में की है और खूब सुर्खियां बटोरी है.

Facebook Comments
Sneha Dubey

Share
Published by
Sneha Dubey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago