बॉलीवुड

Mahesh Anand Death: बॉलीवुड के खलनायक महेश आनंद का निधन

Mahesh Anand Death बॉलीवुड के खलनायक महेश आनंद को अंधेरी स्थित उनके घर में शनिवार सुबह मृत पाया गया। पुलिस ने कहा कि कई वर्षों से अकेले रह रहे और बेरोजगार महेश आनंद की मौत संभवत: दो दिन पूर्व हो गई थी, और उनके सड़े हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया है, ताकि मृत्य के समय और कारण का पता चल सके।

Mahesh Anand Death: बॉलीवुड के खलनायक महेश आनंद का 57 साल की उम्र में निधन, घर से बरामद हुआ शव

Deccan Chronicle

1980 और 1990 के दशक के एक लोकप्रिय अभिनेता को उनकी लंबी और सख्त कद-काठी के लिए जाना जाता था। उन्होंने कई फिल्मों में मुख्य खलनायक की भूमिका निभाई थी, लेकिन कई वर्षों से वह गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे थे।

महेश आनंद ने अमिताभ बच्चन , गोविंदा , संजय दत्त  जैसे अभिनेताओं के साथ गंगा जमुना सरस्वती और शाहंशाह (1988), मजबूर (1989), थानेदार (1990), बेताज बादशाह (1994), कूली नं.1 (1995), विजेता (1996), लाल बादशाह, आया तूफान (1999), बागी और कुरुक्षेत्र (2000), प्यार किया नहीं जाता (2003) जैसी फिल्मों में काम किया था।

15 वर्षों के लंबे अंतराल बाद वह हाल ही में पहलाज निहलानी की रंगीला राजा में गोविंदा के साथ दिखाई दिए थे। यह फिल्म इस साल जनवरी में रिलीज हुई थी।

Facebook Comments
Manu Verma

Share
Published by
Manu Verma

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago