बॉलीवुड

इस अंग्रेजी गाने पर शहनाज गिल ने आजमाया हाथ, लाइक्स 27 लाख के पार

Shehnaaz Gill Viral Video: बिग बॉस 13(Bigg Boss13) भले ही खत्म हो गया हो और इसके अगले सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार हो, लेकिन बिग बॉस में अपनी छाप छोड़ कर बाहर निकलीं शहनाज गिल सोशल मीडिया की नई सेंसेशन बनी हुई हैं। एक बार फिर से अपने एक वीडियो की वजह से शहनाज गिल सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं।

शहनाज गिल ने शेयर किया यह वीडियो

शहनाज गिल का यह वीडियो, जो कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, इसलिए खास है, क्योंकि इस बार शहनाज गिल अंग्रेजी गाना गाती हुई नजर आ रही हैं। वे केवल गा ही नहीं रही हैं, बल्कि गाने से पहले अपने फैंस को यह भी बता रही हैं कि कौन कहता है कि मुझे इंग्लिश नहीं आती है। इंग्लिश तो भाई इंग्लिश ही होती है। चाहे पंजाबी टच हो या फिर किसी भी लैंग्वेज में क्यों न हो।

शहनाज गिल ने गाया यह गाना

जस्टिन बीबर के बड़े ही मशहूर गाने ‘PEACHES’ को गाती हुईं शहनाज गिल वीडियो में नजर आ रही हैं। अंत में वे पूछती भी हैं कि आपको यह कैसा लगा। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि मैंने एक नई हॉबी अपना ली है और वह यही है कि घर पर रहो, सुरक्षित रहो। मेरी कोशिश चल रही है कि पहले से खुद को और बेहतर बना लूं। शहनाज गिल के इस प्यारे से वीडियो पर उनके फैंस भी फिदा हो गए हैं और उन पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।

फैन्स यूं कर रहे रिएक्ट

शहनाज गिल के इस वीडियो को अब तक 27 लाख 55 हजार से भी अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। एक फैन ने लिखा है कि आप हमारी जिंदगी को सकारात्मकता से भर रही हैं। हालांकि एक यूजर ने यह भी कहा है कि थोड़ी और प्रैक्टिस करनी चाहिए और भी बेहतर हो जाएगा।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 months ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

5 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago