बॉलीवुड

सड़क किनारे मूंगफली बेचते दिखे कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, वीडियो देखकर प्रशंसक हुए हैरान

Sunil Grover Is Selling Peanut On The Road Video: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इसमें वे सड़क किनारे मूंगफली भूनते देखे जा सकते हैं। सुनील ग्रोवर का ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इस बात के लिए फैंस ने उनकी तारीफ की है। वहीं कुछ लोगों ने सुनील को उनके इस पोस्ट पर रोस्ट भी किया।

क्या सच में मूंगफली बेच रहे हैंसुनील ग्रोवर?

इतना फेमस कॉमेडियन और सड़क किनारे मूंगफली बेच रहा है? ये बात सुनकर आपको भी हैरानी ज़रूर हुई होगी। तो हम आपको बता दे की आपको हैरान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। सुनील ग्रोवर के बुरे दिन नहीं आए हैं। ये मूंगफली बेचना तो उनका अपने प्रशंसको को मनोरंजित करने का एक तरीका हैं। सुनील ग्रोवर ने मूंगफली बेचते हुए वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- “खाओ खाओ खाओ”

सोशल मिडिया पर किसी ने की तारीफ़ तो किसी ने किया रोस्ट

सोशल मिडिया पर कुछ लोग सुनील ग्रोवर के ज़मीन से जुड़े रहने के अंदाज़ की तारीफ़ कर रहे हैं। उन्हें सही मायने में स्टार बता रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग सुनील ग्रोवर का मज़ाक भी उड़ा रहे हैं। एक सोशल मिडिया यूज़र ने कॉमेडियन को रोस्ट करते हुए लिखा- “कपिल शर्मा का शो छोड़ने के बाद ऐसी हालत”, दूसरे किसी यूजर ने लिखा- “हम ज़रूर खरीदेंगे सुनील जी पहले आप अच्छी तरह से मूंगफली तो भून लो।”

फ़िल्मों में काम करने के कारण व्यस्त हैं सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर अभी फिल्हाल फिल्मों में काम करने में ध्यान दे रहे। वे अबतक कई फ़िल्मों में काम कर चुके हैं। पर्दे पर उनकी पिछली फिल्म गुडबाय थी। इस फिल्म में सुनील ने पंडित जी का किरदार निभाया था। सुनील की आनेवाली फिल्म का नाम जवान है। सुनील ग्रोवर को कपिल शर्मा शो में डॉक्टर मशहूर गुलाटी, रिंकू देवी के रोल से ख्याति मिली। हमेशा खबरें आती हैं की सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा शो में वापस आएंगे, लेकिन अब तक ऐसा मुमकिन नहीं हो पाया है। हालांकि कपिल और सुनील का रिश्ता पिछले कुछ सालों में सुधर गया हैं। अक्सर दोनों एक दूसरे के काम की तारीफ़ करते दिखते हैं। लेकिन सुनील शायद ही कपिल के शो में काम कर पाए क्योंकि वे अब फिल्में करने में व्यस्त रहते हैं।

Facebook Comments
Sourav Yadav

Share
Published by
Sourav Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago