बॉलीवुड

सुशांत को पहली बरसी पर याद कर इनकी आंखें हुईं नम, पढ़ें किसने क्या कहा

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) की आज पहली पुण्यतिथि है। आज के ही दिन 14 जून को बीते साल सुशांत सिंह राजपूत मुंबई स्थित अपने घर में फांसी से झूलते हुए पाए गए थे। सुशांत सिंह राजपूत की याद में एक बार फिर से बॉलीवुड गम में डूब गया है।

अंकिता लोखंडे ने पोस्ट किया वीडियो

Image Source – Instagram@lokhandeankita

अंकिता लोखंडे(Ankita Lokhande), जो कि लंबे समय तक सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रही थीं, उन्होंने बीते 3 जून को सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का ऐलान जरूर किया था, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि से ठीक 1 दिन पहले वे इंस्टाग्राम पर लौट आईं और यहां उन्होंने अपने घर पर आयोजित एक विशेष प्रार्थना का वीडियो पोस्ट किया।

पुलकित सम्राट ने किया याद

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) को याद करते हुए अभिनेता पुलकित सम्राट(Pulkit Samrat) ने एक ट्वीट करके कहा है कि सुशांत बड़े सपने देखने वाले छोटे शहर के ऐसे लड़के थे, जिन्होंने बहुत ही कम समय में अपने सपने को पूरा कर दिखाया। पुलकित ने इसे व्यक्तिगत नुकसान भी बताया है।

वेबसाइट हुई शुरू

सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि के मौके पर उनके नाम से एक वेबसाइट भी शुरू की गई है, जहां पर कि उनके फिल्मी सफर से लेकर उनकी सभी उपलब्धियों के बारे में बताया गया है। सुशांत के घरवालों की सहमति और उनकी मदद से शुरू हुए इस वेबसाइट का नाम www.immortalsushant.com रखा गया है।

यह भी पढ़े

यादों में डूबे मनोज वाजपेयी

मनोज वाजपेयी(Manoj Bajpayee) ने भी सुशांत को याद करते हुए कहा है कि जब उन्हें यह पता चला कि सुशांत इस दुनिया में नहीं रहे, तो उनके लिए इस बात पर यकीन कर पाना बहुत ही मुश्किल था। उन्होंने कहा कि सोनचिरैया की शूटिंग के दौरान वे अक्सर साथ में पार्टी किया करते थे।

सोशल मीडिया में सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) के फैंस भी उनकी पहली बरसी पर उन्हें याद करके भावुक हो रहे हैं। साथ ही वे उनके लिए इंसाफ की भी मांग कर रहे हैं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago