बॉलीवुड

द कश्मीर फाइल्स के बाद विवेक अग्निहोत्री ने किया द दिल्ली फाइल्स का ऐलान!

Vivek Agnihotri Announces He’s Starting Work on The Delhi Files: 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) ने उम्मीद से ज्यादा लोकप्रियता बटोरी. इस फिल्म ने ना सिर्फ लोगों के बीच खास पहचान बनाई बल्कि इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन में भी कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की आम जनता ने जमकर तारीफ की और उन्होंने इस फिल्म की कामयाबी के बाद एक और फिल्म बनाने का ऐलान किया है. विवेक अग्निहोत्री ने ये जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है.

विवेक अग्निहोत्री अब बनाएंगे The Delhi Files

विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए अपनी हाथ जोड़े एक तस्वीर शेयर की है. इसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने द कश्मीर फिल्म्स को अपनाया. पिछले 4 सालों से हम इसपर बहुत ही ईमानदारी के साथ काम कर रहे थे. हो सकता है कि मैंने आपके TL को स्पैम किया हो लेकिन लोगों को कश्मीरी हिंदुओं के साथ हुए नरसंहार और अन्याय के बारे में जागरूक करना जरूरी था. अब समय आ गया है मेरी नयी फिल्म पर काम करने का.’ इसके साथ उनके दूसरे ट्वीट में हैशटैग के साथ लिखा है #TheDelhiFiles.

बता दें, फिल्म द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पुनीत इस्सर, मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकारों ने मुख्य किरदार निभाया. फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसको दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. लोग इस फिल्म से कनेक्ट हो गए थे और इमोशनली इस फिल्म के सपोर्ट में आए.

Facebook Comments
Sneha Dubey

Share
Published by
Sneha Dubey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago