बॉलीवुड

यामी गौतम बन गईं इनकी जीवनसंगिनी, देखें शादी की खूबसूरत तस्वीर

Yami Gautam Wedding Photos: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम भी अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने अचानक से शादी करने का निर्णय लिया, इसकी वजह से हर कोई हैरान रह गया है। यामी गौतम की शादी फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'(Uri: The Surgical Strike) के निर्देशक आदित्य धर(Aditya Dhar) से हुई है। इस फिल्म में यामी गौतम ने भी काम किया था।

बेहद खूबसूरत दिख रहीं यामी गौतम(Yami Gautam Wedding Photos)

यामी की मेहंदी सेरेमनी की जो खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें यामी गौतम को पीले रंग के एक बड़े ही खूबसूरत सूट में देखा जा रहा है। उनकी इस फोटो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भवानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पेज के जरिए शेयर किया है। यामी गौतम के गले में लटक रहा हार और कानों से लटकते इयररिंग्स उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।

देखते ही बन रही यामी गौतम की खुशी

तस्वीरों में यामी गौतम को देखकर यह कहा जा सकता है कि इस शादी को लेकर वे बहुत ही खुश हैं। कई तस्वीरों में उनकी मुस्कुराहट देखते ही बन रही है और उनकी खुशी को बयां कर रही है। खुद यामी गौतम ने अपनी शादी की पहली तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इससे पहले शेयर किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने यह लिखा था कि तुम्हारी रोशनी में मैंने प्यार सीखा है- रूमी।

परिवार वालों की मौजूदगी में

इसी कैप्शन में उन्होंने अपनी शादी की जानकारी दी थी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि उनकी यह शादी केवल परिवार वालों की ही मौजूदगी में हुई है। साथ ही उन्होंने अपने फैन्स से प्यार और शुभकामनाएं भी मांगी थी।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago