Picture Source; Hindi Asianet News
Chiranjeevi Sarja Wife Pregnant: 39 वर्षीय कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सारजा हार्ट अटैक से हुई मौत के बाद कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री सहित उनके फैंस बेहद सदमे हैं। देखा जाए तो साल 2020 हर एंगल से बुरा ही साबित हो रहा है। बहुत से टैलेंटेड अभिनेता इस साल दुनिया को छोड़ गए। चिरंजीवी सारजा भी उन्हीं अभिनेताओं में से एक हैं जो अपनी एक्टिंग और रुतबे की वजह से फ़िल्मी सितारों के साथ ही आम लोगों के बीच भी काफी मशहूर थे। लेकिन इतनी कम उम्र में हुई उनकी मौत ने उनके चाहने वालों के साथ ही उनकी प्रेग्नेंट पत्नी मेघना राज को भी तोड़ कर रख दिया है। उनकी मौत के बाद अब सुनने में यह आ रहा है कि, चिरंजीवी पिता बनने वाले थे। लेकिन अब दुःख की बात यह है कि, वो अपने पहले बच्चे की सूरत भी नहीं देख पाएंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सारजा की पत्नी मेघना राज दो महीने प्रेग्नेंट हैं। इस खबर ने सभी को और भी उदास कर दिया है। चिरंजीवी के करीबियों की माने तो दोनों पति पत्नी बड़ी बेसब्री से अपने पहले बच्चे के आने का इंतज़ार कर रहे थे। बहुत सी उनकी ऐसी प्लानिंग थी जो अब अधूरी रह जाएगी। बता दें कि, मेघना और चिरंजीवी ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी की थी। इन दिनों दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। गौरतलब है कि, चिरंजीवी सारजा कन्नड़ एक्टर अर्जुन सारजा के भतीजे हैं उन्होनें फिल्मों में एक्टिंग करने से पहले उनके साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया था। साल 2009 में पहली बार चिरंजीवी फिल्म “वायुपुत्र” से अभिनय की दुनिया में आए।
जानकारी हो कि, बीते 7 जून को देर रात सीने में दर्द की शिकायत के बाद चिरंजीवी सारजा को बेंगलुरु के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल में भर्ती करवाने के वाबजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। दिल का दौड़ा पड़ने की वजह से महज 39 साला की उम्र में ही उन्होनें इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि, अर्जुन सारजा की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में हज़ारों लोगों की भीड़ जुट गई जिसे बेहद मशक्क्त के बाद पुलिस हटाने में कामयाब रही। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में चिरंजीवी सरजा एक बड़ा नाम थे । कुल 22 फिल्मों में काम कर चुके चिरंजीवी को साल 2006 में पद्मभूषण से भी सम्मानित किया गया था। बहरहाल उनके चाहने वालों के लिए ये समय बेहद कठिन है। खास करके उनकी पत्नी मेघना राज के लिए जिन्हें अब खुद के साथ ही अपने बच्चे का भी ध्यान अकेले रखना होगा।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…