मनोरंजन

लौट आया 90 का दौर! लांच हुआ ‘डीडी रेट्रो’ चैनल, देखने को मिलेंगे कई मशहूर शो

DD Retro Channel: देश में कोरोना महामारी के संकट को बढ़ता हुआ देख कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लॉकडाउन 2 की घोषणा कर दी गई है यह 3 मई तक जारी रहने वाला है। अगले 19 दिनों के लिए भी अब लोगों को अपने घरों में ही कैद होकर रहना पड़ेगा।

DD Retro Channel – धारावाहिकों का दोबारा प्रसारण

लॉकडाउन के दौरान घर में बैठे लोगों का मनोरंजन होता रहे, इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की ओर से दूरदर्शन के विभिन्न चैनलों पर 90 के दौर में बेहद लोकप्रिय रहे रामायण, महाभारत और शक्तिमान जैसे सीरियलों का दोबारा प्रसारण किया जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि इन सभी को बहुत पसंद किया जा रहा है। इनमें रामायण को सबसे अधिक प्यार दर्शकों से मिल रहा है।

डीडी रेट्रो की शुरुआत – DD Retro Channel

दूरदर्शन के मशहूर धारावाहिकों को जिस तरीके से दर्शकों की ओर से बेशुमार प्यार मिल रहा है, इसे देखते हुए दूरदर्शन की ओर से एक नया चैनल डीडी रेट्रो के नाम से जारी किया गया है। डीडी रेट्रो की ओर से बीते 12 अप्रैल को ट्वीट करके खुद इसके बारे में जानकारी दी गई है। इस ट्वीट में लिखा गया है कि दूरदर्शन के यादगार शोज के माध्यम से बीते दिनों की यादों में खो जाने के लिए देखिए डीडी रेट्रो।

इनका हो रहा प्रसारण

Indiamates

गुजरे जमाने के कई मशहूर धारावाहिकों का फिर से डीडी रेट्रो पर देखा जाना संभव हो पाएगा। महाभारत, व्योमकेश बख्शी, शक्तिमान, चाणक्य, संकटमोचन हनुमान, बुनियाद, देख भाई देख और उपनिषद गंगा जैसे गुजरे जमाने के मशहूर धारावाहिकों का दोबारा डीडी रेट्रो चैनल पर प्रसारण किया जा रहा है। सोमवार से शुक्रवार तक इनका प्रसारण हो रहा है।

यह भी पढ़े एक बार फिर से दूरदर्शन पर होगा “रामायण” का प्रसारण, जानें पूरी खबर ! 

महाभारत और चाणक्य

बीते 13 अप्रैल से डीडी रेडियो चैनल पर रात 8:00 बजे से 9:00 बजे तक महाभारत का प्रसारण शुरू कर दिया गया है। उसी तरीके से 9:00 से 10:00 बजे तक धारावाहिक चाणक्य का प्रसारण इस चैनल पर हो रहा है। सोमवार से शुक्रवार तक इनका प्रसारण हो रहा है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago