मनोरंजन

जल्द ही ओटीटी प्लैटफॉर्म पर डेब्यू करेंगे कपिल शर्मा, अपने अंदाज में सुनाएंगे अपनी दास्तान

Kapil Sharma Is Finally Coming To Netflix: इन दिनों ओटीटी प्लैटफॉर्म का चलन तेजी से बढ़ रहा है. साल 2022 में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां ओटीटी में डेब्यू करने जा रही हैं. इस लिस्ट में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का नाम भी शामिल है. अपने शो की बदौलत कपिल आज घर घर में मशहूर हो चुके हैं. उनकी लाखों-करोड़ों में फैन फॉलोइंग है. लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कितना संघर्ष किया है ये कम ही लोग जानते होंगे.

नेटफ्लिक्स पर दिखेगी कपिल की जर्नी(Kapil Sharma Is Finally Coming To Netflix)

किसी ने नहीं सोचा था कि अमृतसर से ताल्लुक रखने वाले कपिल शर्मा कुछ ही वक्त में बॉलीवुड सितारों के चहेते बन जाएंगे. लेकिन ये सफर कपिल के लिए इतना आसान भी नहीं था. लोगों के सामने उनके संघर्ष की पूरी दास्तान लाने के लिए कपिल शर्मा का नेटफ्लिक्स स्पेशल ‘आई एम नॉट डन येट'(I’m Not Done Yet) 28 जनवरी को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर के लिए तैयार है. इस स्पेशल सीरीज में कपिल शर्मा अपने ही स्टाइल में अपनी कहानी सुनाते हुए नजर आएंगे.

वीडियो शेयर कर दी जानकारी

कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना शॉर्ट वीडियो शेयर कर अपनी आने वाली वेब सीरीज के बारे में जानकारी दी है. उनका कहना है कि अभी मुझे और भी बहुत कुछ करना है. अपनी इस सीरीज में वो इंग्लिश में गाना गाते भी नजर आएंगे. कपिल कहते हैं कि, “पंजाबी होने के नाते मुझे लगता था कि हंसी मजाक करना कोई बड़ी बात नहीं है. बाद में पता चला कि कॉमेडी करने के भी पैसे मिलते हैं.” आज उसी कॉमेडी ने उन्हें उस मुकाम पर पहुंचा दिया है जहां पहुंचना सबके लिए संभव नहीं होता.

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago