मनोरंजन

कभी इस फेमस डायरेक्टर ने किया था आयुष्मान खुराना को रिजेक्ट, अब खुद ऑफर की फिल्म  

आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। जैसा की सब जानते हैं कि आयुष्मान खुराना की हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। उनकी बीती फिल्मों पर भी नजर डालें तो आयुष्मान की हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। अपनी फिल्मों के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से वो हमेशा खबरों में बने रहते हैं।

खास बात यह है कि आयुष्मान खुराना की फिल्मों का बजट काफी कम होता है, लेकिन इसके बावजूद भी उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा खासा कलेक्शन करती हैं। हालिया रिलीज फिल्म बाला ने भी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में लगी हुई है। दर्शक भी आयुष्मान को खासा पसंद करते हैं, तो आज हम जो खबर लेकर के आए हैं उसे जानकर आयुष्मान के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

करण जौहर के साथ करेंगे काम

themediahq

जी हां, करण जौहर बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। उनके साथ हर कोई काम करना चाहता है। अब ये मौका एक बार फिर से आयुष्मान खुराना को मिला है, जी हां एक बार फिर से इसलिए क्योंकि इसके पहले आयुष्मान ने करण जौहर की फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज’ को ना कह दिया था, लेकिन एक बार फिर से उनको करण ने एक फिल्म का ऑफर दिया है। अब एक बार फिर आयुष्मान को धर्मा प्रोडक्शन की ओर से काम करने की पेशकश हुई है। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, आयुष्मान को करण जौहर के प्रोडक्शन द्वारा एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ऑफर की गई है।

लगातार दे रहे हैं हिट फिल्में

आयुष्मान की फिल्मों पर नजर डालें तो उनकी बीती कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर रही हैं। लगातार सुपरहिट फिल्में देने के बाद ही निर्माताओं ने उन्हें यह फिल्म ऑफर की है। खास बात यह है कि कुछ साल पहले आयुष्मान ने खुलासा किया था कि करण ने करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन अब खुद करण उनके साथ काम करना चाहते हैं।

अब देखना होगा कि अगर सारी बातें सही रही तो ये पहली बार होगा जब आयुष्मान करण के साथ काम करेंगे। बात करें आयुष्मान के वर्कफ्रंट की तो इस वक्त भी उनके पास कई फिल्में हैं। फिलहाल तो आयुष्मान अपनी आने वाली फिल्मों ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ और ‘गुलाबो सीताबो’ की शूटिंग के चलते व्यस्त हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago