मनोरंजन

करीना संग कार्तिक आर्यन ने किया रैंप वॉक, करीना का संभाला लहंगा तो वायरल हुआ वीडियो

जैसे-जैसे फिल्म लव आज कल की रिलीज डेट नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे इस फिल्म के प्रमोशन में अभिनेता कार्तिक आर्यन और तेजी लाते हुए दिख रहे हैं। फिल्म 2009 में आई सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म लव आज कल की ही सीक्वल है और इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के प्रमोशन को लेकर सुर्खियों में बने रहने का कार्तिक आर्यन इस वक्त कोई भी मौका नहीं गंवा रहे हैं। इसका उदाहरण एक फैशन शो है, जिसमें वे बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के साथ रैंप वॉक करते हुए नजर आए हैं।

पकड़ा करीना का लहंगा

जी हां, सही सुना आपने। कार्तिक आर्यन ने करीना कपूर के साथ रैंप वॉक किया है और वह भी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के शो में। करीना कपूर को वैसे भी फैशन के लिए जाना जाता रहा है। लेटेस्ट फैशन को अपनाना उनकी हमेशा से आदत रही है। करीना कपूर के फैशन को देखकर सोशल मीडिया में उनके फैंस इसे फॉलो करने की भी कोशिश करते हुए नजर आते हैं। इन्हीं करीना कपूर के साथ अब कार्तिक आर्यन को भी जब रैंप वॉक करने का मौका मिला तो भला वे इस मौके को गंवा कैसे सकते थे? वैसे, इस रैंप वॉक के दौरान एक बड़ी ही दिलचस्प चीज हुई, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कार्तिक आर्यन रैंप वॉक के दौरान करीना कपूर के लहंगे को संभालते हुए नजर आए। बस फिर क्या था, कुछ ही पलों में देखते-देखते सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें और वीडियो आग की तरह फैलते चले गए।

कमाल लग रहे थे दोनों

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के शो में कार्तिक आर्यन और करीना कपूर दोनों को ही रॉयल लुक में देखा गया। दोनों का लुक देखते ही बन रहा था। करीना कपूर ने जहां सफेद और सिल्वर कलर का लहंगा-चोली पहन रखा था और उसमें वे बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं, वही कार्तिक आर्यन ने कुर्ता पायजामा पहना हुआ था और वे भी बड़े हैंडसम नजर आ रहे थे। करीना कपूर और कार्तिक आर्यन रैंप वॉक करते वक्त फैशन शो के केंद्र में थे। इन्हीं दोनों ने सबसे ज्यादा ध्यान देखने वालों का अपनी ओर खींचा। दरअसल ये दोनों ही फिल्मी सितारे मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद पहुंचे हुए थे। फैशन शो के दौरान कार्तिक आर्यन और करीना कपूर का एकदम अलग ही अंदाज देखने को मिला।

छोटे बालों ने किया आकर्षित

करीना कपूर के छोटे बालों ने भी सबका ध्यान उनकी ओर खींचा। उनके ऊपर यह लुक बहुत ही जंचता हुआ नजर आ रहा है और उनके फैंस भी उनके इस लुक पर मर मिटे हैं। तभी तो सोशल मीडिया में इस वीडियो को देखकर वे तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। शो के दौरान करीना कपूर और कार्तिक आर्यन के लिए गए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल होते हुए देखे जा रहे हैं। इन्हें खूब लाइक्स भी मिल रहे हैं। विशेषकर, कार्तिक आर्यन के करीना कपूर के लहंगे को स्टेज पर पकड़ने वाला वीडियो अधिक तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर फैंस कमेंट करके खूब मजे भी ले रहे हैं।

दोनों की अपकमिंग फिल्में

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म लव आज कल में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के साथ कार्तिक आर्यन इस वेलेंटाइंस डे को नजर आने वाले हैं। जिस फिल्म में 2009 में सैफ अली खान दिखे थे, अब उसी फिल्म के सीक्वल में उनकी बेटी कार्तिक आर्यन के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है और इसे बेहद पसंद भी किया गया है। वहीं, करीना कपूर खान की अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा होने वाली है, जिसमें वे आमिर खान के साथ नजर आएंगी। कुछ वक्त पहले करीना कपूर को इस फिल्म के बारे में यह कहते हुए सुना गया था कि उनके जीवन की संभवतः लाल सिंह चड्ढा इकलौती मूवी है, जिसमें उन्हें ऑडिशन देना पड़ा है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago