मनोरंजन

बाहों में लेकर कियारा के साथ रोमांस करते दिखे कार्तिक आर्यन, वायरल हुआ वीडियो

अपनी अगली फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग कार्तिक आर्यन की ओर से हाल ही में राजस्थान की राजधानी और पिंक सिटी जयपुर में शुरू हो गयी है। बीते दिनों कार्तिक आर्यन की एक तस्वीर भी जयपुर एयरपोर्ट से सामने आई थी, जहां उन्होंने फोटो के लिए पोज दिए थे। यही नहीं, एक वीडियो भी उस वक्त उनके द्वारा शेयर किया गया था, जिसके जरिये उन्होंने शूटिंग के बारे में बताया था। भूल भुलैया 2 की पूरी टीम राजस्थान पहुंची हुई है और सभी पूरे जोर-शोर से फिल्म की शूटिंग में जुटे हुए हैं। अब फिल्म के सेट से एक और वीडियो सामने आ गया है, जो वायरल होने की ओर बढ़ चला है।

रोमांटिक डांस नंबर

फिल्म भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के बीच एक बड़ा ही रोमांटिक डांस नंबर फिल्माया गया है। अब गाना जब रोमांटिक है तो अंदाज भी दोनों का रोमांटिक तो होना ही था। इस वीडियो में कियारा आडवाणी को कार्तिक आर्यन की बाहों में देखा जा रहा है। इसमें देखने को मिलता है कि कियारा आडवाणी को अपनी बाहों में उठाकर कार्तिक आर्यन उन्हें घुमा लेते हैं और इसके बाद दोनों एक-दूसरे की आंखों-में-आंखें डाले खोए हुए नजर आते हैं। इसके बाद जब शॉट खत्म होने की घोषणा की जाती है, तब जाकर दोनों फिर एक-दूजे से अलग होते हैं। इन दोनों के इस रोमांटिक शॉट का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।

स्मार्ट कार्तिक, खूबसूरत कियारा

दोनों का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें कार्तिक को शेरवानी में देखा जा रहा है। इसमें वे बहुत ही स्मार्ट दिख रहे हैं। वहीं, इस वीडियो में कियारा ने लहंगा-चोली पहन रखी है। उनकी खूबसूरती भी कम नहीं दिख रही है। दोनों के बीच जिस तरह का कनेक्शन देखने को मिला है, उससे तो यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में इन दोनों के बीच बहुत ही अच्छी केमिस्ट्री आने वाले समय में देखने को मिलने वाली है। फिल्म की शूटिंग के लिए जयपुर में जो सेट बनाया गया है, वहां से कार्तिक लगातार फोटोज और वीडियोज शेयर करके इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले भी उन्होंने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया था, जिसमें कि वे खुद को राजस्थान की ठंड से बचाते हुए दिख रहे थे।

ये वीडियो भी आया था सामने

कार्तिक आर्यन ने केवल भूल भुलैया 2 से ही जुड़े वीडियो सोशल मीडिया में नहीं डाले हैं, बल्कि उन्होंने लव आज कल से भी संबंधित एक वीडियो भी यहां शेयर किया है। इस वीडियो में भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रॉड्रिक्स को लव आज कल के गाने हां मैं गलत पर डांस करते हुए देखा जा रहा है। साथ में उनके एक ऑफ ड्यूटी सिक्योरिटी गार्ड को भी डांस करते हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है। इसके कैप्शन में कार्तिक आर्यन ने लिखा है कि मेरी फेवरेट क्रिकेटर ने आज मेरी फिल्म लव आज कल के गाने पर डांस किया है। मैं चाहूंगा कि वे कप जीत कर ही आएं और ये जो सिक्योरिटी जी की डिमांड अधिक पॉपुलर हो गई हैं, उन्हें तो आप बॉलीवुड में लेकर आ जाओ।

भूल भुलैया के बारे में

वर्ष 2007 में जो अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया आई थी, कार्तिक आर्यन की फिल्म लव आज कल उसी का सीक्वल है। अनीस बजमी द्वारा इसका निर्देशन किया जा रहा है। फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होने वाली है, जिसमें तब्बू को भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में देखा जाएगा।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago