मनोरंजन

5 एक्टर्स जिन्हें कद ने दिलाया इंडस्ट्री में काम, आज जी रहे गुमनामी की जिंदगी

Most Popular And Successful Dwarfs Of Bollywood: फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे एक्टर हैं जो अपनी किसी खास खासियत की वजह से जाने जाते हैं। एक समय था जब इंडस्ट्री में केवल उन्हीं लोगों को जगह मिलती थी जो पूरी तरह से परफेक्ट हो, मतलब की उनका रंग-रूप, कद-काठी हर चीज एक दम सही सटीक हो लेकिन बदलते समय के साथ ही इंडस्ट्री में ये सब बदल गया। आज हम बात करेंगे बॉलीवुड में काम करने वाले बौने एक्टर्स की। जी हां, इंडस्ट्री में कई बौने एक्टर्स हैं। बात तीन फुट के केके गोस्वामी की हो या फिर ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ वाली जूही असलम की। ये एक्टर्स किरदार में ऐसे रम जाते हैं कि बड़े बड़े स्टार्स भी इनके सामने बौने नजर आते हैं। उनकी एक्टिंग का हुनर ही है कि उन्होनें बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है।

जूही असलम [Juhi Aslam]

टीवी सीरियल ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ से फेमस हुई जूही असलम को इस सीरियल से टीवी जगत में पहचान मिली थी। इस सीरियल में जूही ने भारती का किरदार निभाया था। इस शो में जूही के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था यहां तक की लोग उनको उनके असली नाम की बजाए भारती के नाम से ही जानने लगे थे। भले ही जूही काफी फेमस हो गई हों लेकिन एक समय पर लोग उनकी कम हाइट की वजह से उनका खूब मजाक उड़ाते थे। बता दें कि जूही महज 3.5 फुट की हैं। ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ के अलावा 28 साल की जूही ने ‘जोधा अकबर’ और ‘कबूल है’ जैसे टीवी सीरियल्स में भी अभिनय किया है। हाल ही में जूही ने एक बेटे को जन्म दिया है।

केके गोस्वामी [KK Goswami] 

केके गोस्वामी की हाइट भी काफी कम है। महज 3 फुट के केके भी टीवी जगत में काफी फेमस हुए हैं। केके गोस्वामी कई टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। हाल ही में केके भाभी जी घर पर हैं सीरियल में नजर आए थें। इसके अलावा केके ने ‘सीआईडी’, ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’, ‘त्रिदेवियां’, ‘जूनियर टी’, और ‘गुटर-गू’ जैसे टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। शायद ही कोई जानता हो कि केके जब छोटे थे तब उनको सर्कस वाले लेने आए थे जिसके लिए वो केके के परिवार को अच्छी रकम दे रहे थे लेकिन उनके पिता ने केके को सर्कस में नहीं जाने दिया था।

ज्योति आम्गे [Jyoti Amge]

bhaskar

ज्योति आम्गे की हाइट की वजह से लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में उनका नाम दर्ज है। बता दें कि ज्योति महज 2.06 फीट है। ज्योति विश्व की सबसे छोटे कद की जीवित महिला हैं। बता दें कि ज्योति बिग बॉस सीजन 6 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। इसके अलावा ज्योति ने टीवी सीरियल अमेरिकन हॉरर स्टोरी के चौथे सीजन फ्रीक शो (2014) में भी काम किया था।

अजय कुमार [Ajay Kumar]

amar ujala.

अजय कुमार जो कि मलयालम फिल्मों में बतौर कॉमेडियन एक्टर काम करते हैं। अजय महज 2.6 फीट के है। वह मलयाली फिल्म ‘अद्भुत द्वीप’ में अभिनय कर चुके हैं। इसी के साथ अजय के नाम पर दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी हैं।पहला किसी फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले सबसे कम कद के एक्टर का और दूसरा मूवी को डायरेक्ट करने वाले सबसे कम कद के शख्स होने का।

लिलीपुट [Lilliput]

लिलीपुट को अगर सबसे पुराना एक्टर कहेंगे तो गलत नहीं होगा वो काफी पॉपुलर बौने एक्टर हैं। लिलीपुट महज 3.5 फीट है। लिलीपुट ने कई फिल्मों में भी काम किया है। बता दें कि लिलीपुट ने ‘बंटी और बबली’, ‘स्वर्ग’, ‘आंटी नंबर वन’, ‘कभी तुम कभी हम’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। फिल्मों के साथ ही उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। एक समय पर सबसे फेमस बौने एक्टर होने के बावजूद आज लिलीपुट की आर्थिक हालत काफी कमजोर है। आज के समय में उनके पास कोई काम नहीं हैं जिस वजह से वो बुरी तरह से कर्ज में डूब गए हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago