मनोरंजन

मैगजीन कवर पर अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर विवादों में घिरे थे ये सितारे, लोगों ने किया था नापसंद

बॉलीवुज जगत में एक्टर और एक्ट्रेसेस फिल्मों के अलावा अपना फोटोशूट भी कराते हैं। वो कई मैंगनींज के कवर पेज पर भी आते हैं। बता दें कि कई ऐसी फिल्मी मैंगजींस हैं जिसके कवर पेज पर आना अपने आप में एक बड़ी बात और सफलता होती है। लेकिन जैसा कि सब जानते हैं कि बीलवुड जगत विवादों में भी घिरा रहता है। कभी किसी फिल्म की स्टोरी को लेकर के या फिर किसी फिल्म के शूट की तस्वीरों को लेकर के।

इस विवाद से इन स्टार्स का फोटोशूट भी दूर नहीं रहा है। बता दें कि मैंगजीन में कई ऐसे फोटोशूट्स हुए हैं जो विवादों में रहे हैं। जब इन मैंगजीन की कॉपी लोगों के घरों पर जाती है तो इसके कवर पर लगीं कई तस्वीरों पर लोग सवाल उठाते हैं लोग भारतीय संस्कृति की दुहाई दी जाती है। बता दें कि मैंगजीन के इन कवर पिक्स को लेकर के स्टार्स पर अश्लीलता परोसने का आरोप लगाए गए हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं बॉलीवुड के ही कुछ ऐसे फोटोशूट्स जो विवादों में रहे हैं।

ममता कुलकर्णी

indiatoday

फिल्मों में ममता कुलकर्णी का सफर ज्यादा दिनों तक का नहीं रहा है, हालांकि जितना भी रहा वो उसकी वजह से खबरों में खूब रही हैं। दरअसल, अपने छोटे से करियर में ममता कुलकर्णी अपने अभिनय से ज्यादा फिल्मों में अपने बोल्ड किरदार को लेकर के खबरों में रही थीं। बता दें कि ममता कुलकर्णी अपने एक फोटोशूट को लेकर के काफी खबरों में रही थीं।

दरअसल स्टारडस्ट के सितंबर 1993 के अंक में ममता कुलकर्णी ने एक टॉपलेस फोटो शूट कराया था जिसकी वजह से वो खबरों में आ गई थीं। इस तस्वीर में ममता ने अपने ब्रेस्ट को हाथों से ढंक रखा था। उस वक्त पर यह फोटो काफी बोल्ड थी और इस पर काफी विवाद भी हुआ था लेकिन इस विवाद की वजह से ममता को काफी स्टारडम मिल गया था।

पूजा भट्ट

tocnewsindia

पूजा भट्ट अपने समय की एक जानी मानी अभिनेत्री रही हैं। उनकी खूबसूरती का कायल पूरा बॉलीवुड ही था, लेकिन पूजा भट्ट और उनके पिता महेश भट्ट की एक तस्वीर से काफी बवाल मचा था। दरअसल इस तस्वीर में पूजा भट्ट और महेश भट्ट एक दूसरे को किस करते नजर आए थे। इस तस्वीर की वजह से लोगों ने मैगजीन का खूब विरोध किया था।

कंगना रनौत

ब़लीवुड की बेधड़क एक्ट्रेस कंगना रनौत भी इस तरह का एक फोटोशूट करवा चुकी हैं। बता दें कि कंगना रनौत ने साल 2007 में टॉपलेस होकर एक फैशन मैगजीन के लिए पोज दिया था। कंगना की ये तस्वीर भी काफी विवादों में घिरी थी।

रेखा

अपने समय की जानी मानी अदाकारा रेखा भी इस तरह के बोल्ड फोटोशूट करवा चुकी हैं। बता दें कि रेखा ने साल 1978 के जनवरी महीने में फिल्म मिरर के कवर के लिए एक न्यूड पोज दिया था। रेखा की इस तस्वीर को देखकर हर कोई हैरान हो गया था। ये वो दौर था जब फिल्मों में किसिंग सीन को भी नहीं फिल्माया जाता था ऐसे में रेखा का ये फोटोशूट काफी खबरों में रहा था।

इसी के अलावा और भी कई स्टार्स हैं जो इस तरह के अजीबो गरीब फोटोशूट को लेकर के खबरों में रहे हैं। रेखा ने ही एक मैंगजीन के लिए एक अजीब सा फोटोशूट करवाया था जिसमें उनका हेयर स्टाइल बेहद ही अजीब था। वहीं इस लिस्ट में जूही चावला, उर्मिला मातोंडकर का नाम भी शामिल हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने कुछ अजीबो गरीब फोटोशूट करवाएं हैं, शायद उन लोगों को भी ये फोटोशूट करवाते वक्त इस बात का अंदाजा नहीं रहा होगा कि उनकी ये तस्वीर इस तरह से खबरों का हिस्सा बनेगी।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago