indiatv
Ranvir Shorey Konkona Sen Sharma: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में मानो जैसे तलाक लेने का चलन चल चुका है। आए दिन कोई न कोई बॉलीवुड कपल एक दूसरे से या तो डिवोर्स लेने के चलते या डिवोर्स फाइल करने के चलते चर्चा में रहते हैं। अब ऐसे ही एक और कपल के डिवोर्स की खबरें आ रही हैं। बॉलीवुड में हिट मूवीज़ देने वाली कोंकोणा सेन शर्मा और उनके पति रणवीर शौरी ने डिवोर्स फाइल की अर्जी कोर्ट में दे दी है। इन दोनों ने एक दूसरे से अगल होने का फैसला लिया है। पिछले काफी समय से ये कपल एक दूसरे से अलग रह रहे थे। अब इन्होंने डिवोर्स की अर्जी दे दी है और अगले कुछ महीनों में ये र्जी मंजूर हो सकती है।
बता दें कि कोंकोणा और रणवीर शौरी ने एक साथ फिल्म ट्रैफिक सिग्नल और कई फिल्मों में काम किया था। इसी दौरान दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। साल 2010 में दोनों ने शादी कर ली थी और पांच साल बाद यानी 2015 में दोनों एक दूसरे से अलग रहने लगे। इन दोनों का एक 6 साल का बेटा हरून भी है।
सूत्रों की मानें तो कोंकोणा और रणवीर दोनों ने ही मिलकर अपने रिश्ते को अंत तक बचाने की कोशिश की है। दोनों रिलेशनशिप काउंसलिंग भी करवा चुके थे, लेकिन दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं हो पाया। आखिरकार दोनों ने क दूसरे से हमेशा के लिए अलग होने का फैसला कर लिया है। कोर्ट में डिवोर्स मंजूर होने के बाद ये दोनों बेटे को मिलकर ही पालेंगे।
रणवीर शौरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके टूटते रिश्ते के पीछे वे खुद जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा था कि उनके और कोंकोणा के बीच गलतफहमी उन्हीं की वजह से पनपी और शादी टूटने के जिम्मा उन्होंने अपने सर लिया था। हालांकि, अपने इस रिश्ते को लेकर दोनों ही कभी मीडिया के सामने खुल कर नहीं बोले, लेकिन दोनों ने कभी कुछ छुपा कर भी नहीं रखा।
खबरें तो ऐसी भी थीं कि कोंकोणा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। फिर उन्होंने रणवीर शौरी से शादी करने का फैसला किया था। खैर, इन दोनों ने अब कोर्ट की सारी फॉर्मेलिटीज़ पूरी कर ली हैं और अगले 6 महीनों में ये दोनों एक दूसरे से हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे।
साल 1998 में क्रिश्चिन और मुस्लिम रीति-रिवाज़ों से शादी के बंधन में बंधने वाले अरबाज़—लाइका ने शादी के 19 साल बाद अलग होने का फैसला लिया था। सूत्रों की मानें तो यह फैसला मलाइका का था। मलाइका और अर्जुन कपूर के अफेयर के चलते दोनों अलग हुए। अब खबरें हैं कि अर्जुन – मलाइका जल्द शादी कर सकते हैं।
साल 2000 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने शादी के 14 साल बाद एक दूसरे से तलाक ले लिया था। दोनों का तलाक साल 2014 में हुआ था। खबरें थी कि सुजैन की अर्जुन रामपाल से बढ़ती नज़दीकियां ऋतिक को रास नहीं आईं और दोनों ने आमसहमति से अलग होने का फैसला लिया। एक इंटरव्यू में सुजैन ने कहा था, ‘आज हम अलग जरूर हैं लेकिन हमारे बीच की दोस्ती आज भी कायम है’. दोनों के दो बेटे हैं जिनकी खातिर वह कभी-कभी साथ में वेकेशन पर भी जाते हैं।
2011 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने 2013 में अलग होने का फैसला लिया था। दोनों के बीच, फिल्म देव डी के दौरान प्यार हुआ था। आपसी सहमति से दोनों ने 2013 में तलाक ले लिया था।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…