मनोरंजन

रिलीज हुई रूही, जानिए स्त्री की तुलना में कैसी है राजकुमार राव की मूवी

Roohi Movie Review: वर्ष 2018 में जब अमर कौशिक की फिल्म स्त्री आई थी, तो बॉक्स ऑफिस पर इसने धमाल मचा कर रख दिया था बॉलीवुड में हॉरर कॉमेडी के मामले में इसने एक नई शुरुआत कर दी थी। माना जा रहा था कि इसी प्रोडक्शन हाउस से जब इसकी दूसरी फिल्म आएगी, तो भले ही वह इससे बेहतर न हो, लेकिन कम-से-कम इतनी ही अच्छी जरूर होगी।

हालांकि निराश करने वाली बात यह है कि जाह्नवी कपूर के साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा की जो लेटेस्ट मूवी रूही रिलीज हुई है, यह न तो लोगों को ठीक से डरा पाने में और न ही उन्हें हंसाने में कामयाब दिख रही है।

समझ में नहीं आ रहा कुछ

Image Source – Twitter

फिल्म की कहानी का प्लॉट कहीं ज्यादा वक्त अपने आपको स्थापित करने में ही ले ले रहा है। फिल्म क्या संदेश देना चाहती है, यह समझना दर्शकों के लिए बहुत ही मुश्किल हो रहा है। इंटरवल तक यह समझ ही नहीं आता कि जो दिखाया जा रहा है, उसके पीछे की उद्देश्य क्या है।

कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी

जाह्नवी कपूर ने फिल्म में एक डरी हुई लड़की रूही की भूमिका निभाई है, जिसमें एक भूत की आत्मा घुस जाती है। राजकुमार राव ने भावरा पांडे और वरुण शर्मा ने कट्टानी कुरैशी का किरदार निभाया है। दोनों फिल्म में पत्रकार हैं और पार्ट टाइम किडनैपर्स भी। पकड़िया शादी के लिए इन्हें रूही को अगवा करना होता है, लेकिन उसका किडनैप करने के बाद ये खुद फंस जाते हैं।

फिल्म में छोटे शहरों में प्रचलित वे गतिविधियां भी देखने के लिए मिलती हैं, जो कि भूत आदि भगाने के लिए लोगों द्वारा प्रयोग में लाई जाती हैं।

प्रभावित करने में नाकाम हैं डायलॉग्स

Image Source – Twitter

फिल्म के साथ दिक्कत यह है कि इसमें डायलॉग्स भी इस तरह से नहीं दिए गए हैं, जो दर्शकों को पसंद आ सकें। राजकुमार राव और वरुण शर्मा यदि फिल्म में नहीं होते, तो इस फिल्म को 20 मिनट तक भी देखना आपके लिए मुश्किल हो जाता। इन दोनों ने थोड़ा-बहुत शब्दों का गलत उच्चारण करके और अपनी हरकतों से लोगों को हंसाने की कोशिश की है।

वरुण शर्मा दे रहे कड़ी टक्कर

एक बात वैसे जरूर है कि वरुण शर्मा ने फिल्म में राजकुमार राव को कड़ी टक्कर देने की कोशिश की है। वैसे, राजकुमार राव जितने सीधे-साधे और अच्छे स्त्री में दिखे थे, फिल्म रूही(Roohi Movie Review) में वे इस मामले में थोड़ा कमजोर पड़ गए हैं। जाह्नवी कपूर पूरी फिल्म में जरूर नजर आती हैं, लेकिन वे लोगों का दिल चुराने में नाकाम दिख रही हैं। सपोर्टिंग कलाकारों मानव विज, सरिता जोशी और एलेक्स ओनिल आदि ने ठीक-ठाक काम किया है।

यह भी पढ़े

कुछ नहीं तो कम-से-कम दो डांस नंबर्स शुरू में नदियों पार और दूसरा अंत में पनघट ही रूही को देखने लायक बनाते हैं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago