मनोरंजन

सारा अली खान के साथ संबंध पर क्रिकेटर शुभमन गिल ने चुप्पी तोड़ी, दिया बड़ा हिंट

Shubman Gill dating Sara Ali Khan in hindi: क्रिकेटर शुभमन गिल और एक्ट्रेस सारा अली खान के रिलेशनशिप में होने की खबरें पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में हैं। लेकिन इन खबरों को शुभमन गिल के एक बयान से और भी हवा मिल रही हैं। हुआ ये की शुभमन अभी कुछ दिनों पहले पंजाब के एक फेमस चैट शो ‘दिल दिया गल्ला’ में मेहमान के रूप में आए थे। यहाँ उनसे पूछा गया कि बॉलीवुड में सबसे फिट हीरोइन कौन है? इस सवाल पर शुभमन ने तुरंत जवाब दिया- “सारा अली खान”। इसके बाद उनसे पूछा गया की क्या वो और सारा अली खान रिलेशनशिप में हैं? शुभमन ने इस सवाल के जवाब में कहा- “शायद हाँ, शायद ना।” शुभमन ने पूरी तरह से इस सवाल को नहीं नकारा। उनके इस जवाब से अब फैंस समझ रहे हैं की वे एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के साथ रिलेशन में है। आपको बता दे शुभमन और सारा को कई बार एक साथ देखा गया हैं।

जब एक साथ देखे गए थे सारा और शुभमन

Image Source: Hindustan Times

शुभमन गिल के इस जवाब से आप स्वयं ही इस बात का अंदाज़ा लगा सकते हैं वे सारा अली खान के साथ रिलेशन में हैं या नहीं। गिल ने खुलकर ना ही हामी नहीं और ना ही पूरी तरह से इंकार किया। सारा और शुभमन के रिलेशनशिप की खबरें अगस्त से चर्चा में हैं। दोनों को एकसाथ एक बड़े रेस्टोरेंट में देखा गया था। दूसरी बार उन्हें एकसाथ अक्टूबर में देखा गया। इस बार दोनों दिल्ली के एक होटल से साथ में बाहर निकलते हुए दिखे थे। सोशल मीडिया पर उनकी साथ में ये वीडियो वायरल हो गई थी। 

कार्तिक आर्यन के साथ रिलेशन में थी सारा

सारा ने शुभमन गिल को डेट करने पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी हैं। प्रशंसको को इस बात की प्रतिक्षा हैं की कब शुभमन और सारा अपने रिलेशन को स्वीकार करेंगे। हालांकि सारा अली खान शुभमन से पहले अपने साथी एक्टर कार्तिक आर्यन के संग रिलेशन में थी। दोनों रिलेशन में तब आए जब दोनों एक साथ एक फिल्म कर रहे थे। लेकिन उस फिल्म के खत्म होने के बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया और वे अलग हो गए। हालांकि उनका रिलेशन क्यों खत्म हुआ इसका कारण आज तक पता नहीं लगा। करण जोहर के कॉफी विद करण नामक शो में सारा-कार्तिक के रिलेशन में होने की पुष्टि हुई थी। अब दोनों ही अपने ज़िंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। खबरों के मुताबिक कार्तिक आर्यन अब ऋतिक रौशन की कजिन पश्मीना रोशन के साथ रिलेशन में हैं। वहीं सारा अली खान के शुभमन गिल के साथ रिलेशन में होने की खबर हैं।

Facebook Comments
Sourav Yadav

Share
Published by
Sourav Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago