मनोरंजन

सोनू सूद ने जताया सिद्धू मूसेवाला की मौत पर दुख, लिखा एक इमोशनल पोस्ट

Sonu Sood Remember Sidhu Moose Wala Shares Emotional Post: सिद्धू मूसेवाला की मौत से पूरे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। वह महज 28 साल में पंजाबी गायक, रैपर और कांग्रेस नेता बन गए थे। रविवार को हुई उनकी हत्या से हर कोई सदमे में है, हर कोई उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

मीका सिंह से लेकर प्रिंस नरूला, मुनव्वर फारूकी, करण कुंद्रा समेत कई एक्टर्स ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर शोक जताया है। तो वहीं बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सिद्धू की मौत का दुख व्यक्त किया है।

सोनू सूद ने दी सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि(Sonu Sood Remember Sidhu Moose Wala Shares Emotional Post)

सोनू सूद ने सिद्धू मूसेवाला की याद में एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने सिद्धू और उनकी मां की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह मां के साथ एक फोटो एल्बम देख रहे हैं। इसके कैप्शन में लिखा है, ‘एक और मां का बेटा चला गया। हैशटैग आरआईपी सिद्धू मूसेवाला।’

मिलती थी सिद्धू मूसेवाला को धमकी

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला को कई दिनों से धमकी भरे फोन आ रहे थे। जिसके बाद मनसा के एक गांव में अज्ञात हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। जिसका जिम्मेदार पंजाब के टॉपमोस्ट गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग को बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिसमें सिद्धू और उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, सिद्धू की मौत की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। साथ ही पंजाब पुलिस भी इस मामले की पूरी तरह से जांच में जूटी है।

Facebook Comments
Pooja Yadav

Share
Published by
Pooja Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago