Featured

बिग बॉस के घर में भूत का साया? घरवालों को हो रहे हैं अजीबोगरीब एहसास

बिग बॉस एक ऐसा शो है जिसका हर एक सीजन बहुत ही फेमस होता है और चर्चा में रहता है। पर बिग बॉस 14(Bigg Boss 14) का यह सीजन भूत की वजह से ज्यादा चर्चा में आया है। शो के पिछले कुछ एपिसोड में हमने देखा कि घरवाले रात में अजीबोगरीब एहसास होने की बात कर रहे हैं। बिग बॉस 14 हमेशा से चर्चा में रहा है, कभी तकरार को लेकर तो कभी प्यार को लेकर। अब घर में कुछ ऐसी चीजें हो रहे हैं जिसने सब की नींद उड़ा रखी है।

क्या-क्या होता है बिग बॉस(Bigg Boss 14) के घर में।

दरअसल बात यह है कि घर वालों को लगता है कि घर में किसी भूत का साया है। बिग बॉस(Bigg Boss 14) के हाल ही के एपिसोड में हमने देखा कि घर वाले इस बारे में बात करते हुए भी नजर आए हैं। इसकी शुरुआत हुई है पवित्रा पुनिया और एजाज खान(Eijaz Khan) जिन्होंने रात के सोते समय देखा कि गैस ऑन है। फिर पवित्रा पुनिया ने एजाज खान से पूछा कि क्या उन्होंने गैस को ऑन किया था? एजाज खान ने साफ इंकार कर दिया कि नहीं उन्होंने कोई गैस और नहीं किया था। इस पर आगे एजाज खान पवित्रा से यह भी कहते हैं कि इस तरह की बातें ना करें क्योंकि वह हॉल में सोते हैं।

अगली सुबह घर वाले सारे इस बारे में बात करते हैं। पवित्रा पुनिया(Pavitra Punia) कहती है कि उन्होंने गैस ऑन होते हुए देखा था पर बर्तन उससे गरम नहीं था। इस पर रुबीना भी कहती हैं कि हां उन्हें भी कुछ अजीबोगरीब महसूस हो रहा है। आगे इस बात में निक्की तंबोली भी जुड़ गए और उन्होंने कहा कि उन्होंने काउच के पास कुछ काले रंग का देखा था। इस बात पर जासमीन की हंसी निकल जाती है लेकिन अभिनव शुक्ला उनको रोककर कहते हैं कि इस बात का मजाक ना बनाये क्योंकि उन्होंने हॉल में कुछ काले रंग की चीज गुजरते हुए देखी थी।

यह भी पढ़े

एजाज खान(Eijaz Khan) ने भी बताया कि उस रात उन्होंने बाथरूम से लेकर पूरे घर की तलाशी ली पर उन्हें अब ऐसा कुछ भी नहीं मिला। यह भी कहते हैं कि उन्हें सोते टाइम पर ऐसा फील होता है कि उनके पास से कोई गुजर रहा है। इसके बाद एजाज खान ने घरवालों को बताया कि रात में पवित्रा(Pavitra Punia) और वह गार्डन में टहल रहे थे तभी किसी ने पवित्रा के गर्दन पर थप्पड़ मारा। एजाज ने बताया कि पवित्रा फ्रीज हो गए और दर्द से रोने भी लगी।


Facebook Comments
Rimjhim Dubey

Share
Published by
Rimjhim Dubey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago