Featured

बिहार विधानसभा चुनाव: क्या इस चुनावी वादे से कांग्रेस बिहार में कमाल दिखा पायेगी?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों ने कमर कस ली है और लोगों को रिझाने के लिए नई-नई स्कीमों को मैदान में उतर रहीं है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने किसानों समेत बेरोजगारों को लुभाने के लिए अपने मैनिफेस्टो(Manifesto) में कई बातों का जिक्र किया है। कांग्रेस ने बिहार के किसानों से सत्ता में आने पर मुफ्त बिजली और कर्ज माफ कर देने का वादा किया है। कांग्रेस ने बुधवार को पटना में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने इसे बिहार बदलाव पत्र नाम दिया है।

किसानों का कर्जा और बिजली का बिल होगा माफ: कांग्रेस

कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि ‘पार्टी सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज माफ करेगी और बिजली बिल भी माफ करेगी। इसके अलावा किसानों को फसल का सही मूल्य दिलाने के लिए काम करेगी।’

उन्होंने कहा कि ‘पंजाब की तर्ज पर केंद्र के कानून को खारिज किया जाएगा। किसान अगर ट्रैक्टर खरीदते हैं तो उसका रजिस्ट्रेशन मुफ्त किया जाएगा।’

बेरोजगारों को नौकरी मिलने तक 1500 रुपये: कांग्रेस

कांग्रेस नेता राजबब्बर ने कहा कि ‘अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो नौकरी मिलने तक बेरोजगारों को हर महीने 1500 रुपये देगी। उन्होंने कहा कि ‘नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख नौकरी देने का फैसला लिया जाएगा। राजबब्बर ने कहा कि ‘सरकार ने युवाओं के साथ छल किया है और युवा उसका जवाब देंगे और नई सरकार रोजगार के लिए सर्वे करवाएगी और कैंप लगाकर रोजगार दिया जाएगा।’

घोषणा पत्र में विधवा महिलाओं के लिए पेंशन

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि ‘विधवा महिलाओं को ₹1000 का पेंशन दिया जाएगा। राज्य सरकार लड़कियों को पीजी से केजी तक शिक्षा मुफ्त मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मेडल लाने वाले को सीधे नौकरी की जाएगी।’

यह भी पढ़े

90 प्रतिशत अंक लाने वाली छात्राओं को स्कूटी

कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि ‘आज शिक्षा के लिए बिहार के छात्र बाहर जाने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने का अनुरोध किया लेकिन प्रधानमंत्री ने नहीं सुनी। ये मुख्यमंत्री की हैसियत है प्रधानमंत्री के सामने।’ उन्होंने कहा कि ‘बारहवीं कक्षा में 90% से ज्यादा नंबर लाने वाली छात्राओं को सरकार को स्कूटी देगी।’

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago