Featured

दिलजीत दोसांझ से उलझ कर फंस गईं कंगना, इन सबने मिलकर लगा दी क्लास

मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत(Kangana Ranaut) एक बार फिर से अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। किसानों के आंदोलन को लेकर कंगना राणावत की तरफ से बीते दिनों कई ऐसे ट्वीट्स किए गए, जिन्हें कि पंजाबी इंडस्ट्री के सितारों ने पसंद नहीं किया। सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ(Diljit Dosanjh) के साथ इस मुद्दे पर कंगना की सोशल मीडिया में बहस भी हो गई।

कंगना ने की थी टिप्पणी

इसके बाद तो मिका सिंह, हिमांशी खुराना और जसबीर जस्सी ने कंगना की जमकर क्लास लगा दी। कंगना ने दरअसल आंदोलन में हिस्सा लेने वालीं एक बुजुर्ग महिला को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद से पंजाबी सितारों का कंगना(Kangana Ranaut) पर गुस्सा निकल आया।

फूटा हिमांशी का गुस्सा

हिमांशी खुराना(Himanshi Khurana) ने अपने ट्वीट में लिखा कि “जब भी सरकारों पर किसानों का दबाव बढ़ता है, तो ऐसे में लोगों को मुख्य जगह से भटकाने के लिए कंगना को भेज दिया जाता है।”

मिका सिंह ने साधा निशाना

पंजाबी सिंगर मिका सिंह ने भी कंगना(Kangana Ranaut) पर बरसते हुए अपने ट्वीट में लिखा कि “कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ हुई थी तो उस वक्त उन्होंने उनके समर्थन में ट्वीट किया था। वे कंगना का सम्मान करते थे, लेकिन अब वे समझ गए हैं कि वे गलत थे। कम-से-कम एक महिला होने के नाते बुजुर्ग महिला का उन्हें थोड़ा तो सम्मान करना चाहिए। थोड़ी सी भी यदि वे सभ्य हैं तो उन्हें माफी मांग लेनी चाहिए।”

जसबीर ने भी लिया आड़े हाथों

उसी तरह से सिंगर और एक्टर जसबीर जस्सी ने अपने ट्वीट में कंगना(Kangana Ranaut) पर निशाना साधते हुए लिख दिया कि “देश तो सही था और सही ही रहेगा, लेकिन देश की भलाई सोचते हुए आप ट्विटर छोड़ दो। जसबीर ने कंगना से अपने ट्वीट को डिलीट करने के लिए भी कहा है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago