Featured

लड़की के घर के बाहर लगी डिलीवरी बॉय्ज़ की लंबी कतार, इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीरें

फिलीपींस(Philippines) में एक लड़की के खाना ऑर्डर करने पर 42 डिलीवरी बॉय(42 Delivery Boy) खाना लेकर पहुँच गए। नजारा ऐसा था कि लड़की के साथ ही पड़ोसी भी हैरान-परेशान दिखे।

फिलीपींस(Philippines) में एक बहुत ही मजेदार लेकिन आश्चर्यजनक मामला सामने आया है। दरअसल हुआ यूं कि यहां एक लड़की ने ऑनलाइन फूड ऑर्डर किया, जिसकी डिलीवरी करने के लिए 42 डिलीवरी बॉय उस लड़की के घर जा पहुंचे। एक ऑर्डर को डिलीवर करने के लिए लगी डिलीवरी बॉय्ज़ की इतनी लंबी कतार देख कर लड़की भी असमंजस में पड़ गई, लेकिन बाद में पूरा मामला सामने आया।

क्या था पूरा मामला?

Image Source – Zeenews

‘सन स्टार डॉट कॉम’ की एक खबर के अनुसार, फिलीपींस(Philippines) की सेबू सिटी में स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की ने दोपहर के समय, अपने और अपनी दादी के लिए एक फूड ऐप पर खाना ऑर्डर किया और खाने का इंतजार करने लगी। ऑर्डर करने के कुछ देर बाद देखते ही देखते उस लड़की के घर के बाहर एक के बाद एक कई डिलीवरी बॉय(42 Delivery Boy) खाना लेकर पहुंचने लगे और उसकी गली में डिलीवरी बॉय्ज़ की लाइन लग गई। किसी को कुछ समझ नहीं आया कि आखिर माजरा क्या है?

आलम ये था कि अड़ोसी-पड़ोसी भी अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर नजारा देखने लगे। आखिरकार अंत में जाकर पता चला कि यह सब एप की एक छोटी सी गलती के कारण हुआ। जी हाँ! दरअसल, यह सब फूड ऐप में आई एक तकनीकी खराबी का नतीजा था। ऐप के ठीक से काम ना करने के कारण लड़की द्वारा किया गया ऑर्डर 42 डिलीवरी बॉय(42 Delivery Boy) तक पहुंच गया और वे सब खाना लेकर वहां आ पहुंचे। इस पूरे मामले की जानकारी एक स्थानीय व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर शेयर की जिसके बाद यह वायरल हो गई।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago