Featured

KBC: 50 लाख के सवाल पर इस कंटेस्टेंट ने मान ली हार, जानिए क्या था सही जवाब!

कौन बनेगा करोड़पति(Kaun Banega Crorepati ) में बुधवार को मंगलवार को सेलेक्ट हुईं कंटेस्टेंट फरहत नाज़(Farhat Naz) के साथ शो को जारी रखा गया। इस दौरान फरहत ने 9वें सवाल (1 लाख 60 हजार) से खेल को आगे बढ़ाया और जल्दी-जल्दी सवालों के जवाब दिए। फरहत वैसे तो कई सवालों के जवाब बड़ी तेज़ी से दे रहीं थीं जहां वह श्योर होतीं, लेकिन जब भी कंफ्यूज होतीं तो तुरंत लाइफलाइन का इस्तेमाल कर लेती थीं।
हालांकि सवालों के कारवां बढ़ता गया और धीरे-धीरे उनकी सभी लाइफलाइंस खत्म हो गईं जो उन्हें आगे जाकर कहीं न कहीं भारी पड़ा। क्योंकि 25 लाख के सवाल तक पहुंचते-पहुंचते फरहत(Farhat Naz) अपनी सभी लाइफलाइन गवां चुकी थीं। लेकिन बावजूद इसके रायबरेली उत्तर प्रदेश से आईं फरहत 50 लाख तक के सवाल तक पहुंच गईं।

यह था 50 लाख का सवाल

शो में 50 लाख रुपये के लिए पूछा गया ये सवाल था कि- 1857 के विद्रोह के दौरान लखनऊ का नेतृत्व करने वाली बेगम हजरत महल का वास्तविक नाम क्या था? A.बीबी मुबारिका, B.मेहर-उन-निसा, C.सिकंदर जहां, D.मुहम्मदी खानुम। इस सवाल के जवाब को लेकर फरहत(Farhat Naz) कंफ्यूज थी और उन्हें इसका सही जवाब नहीं पता था। लिहाजा समझदारी का परिचय देते हुए फरहत ने शो को क्विट करने का फैसला किया।

आपको बता दें कि इसका सही जवाब ऑप्शन D.मुहम्मदी खानुम था। उत्तर प्रदेश के रायबरेली से ताल्लुक रखने वाली फरहत(Farhat Naz) मदरसे में बच्चों को पढ़ाने का काम करती हैं और उनका सपना था कि अच्छी रकम जीतने के बाद वह बच्चों की शिक्षा के लिए कोई स्कूल खोलें। फरहत शो से 25 लाख रुपए जीतकर गईं।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago