PinsDaddy
नवरात्रि में गरबे का उल्लास चरम पर होता है। इसके लिए युवाओं में कई तरह की नई और फैशनेबल पोशाखों का उत्साह होता है। इसकेबावजूद गरबे के पारंपरिक परिधानों का चलन आज भी बना हुआ है। बल्कि इसकी कई वैराइटी युवाओं को आकर्षित करती है। जानते हैंपारंपरिक गरबा डिजाइन्स जो फैशन में रहते है हर साल गरबा ड्रेसेस की कई वैरायटी गरबा पांडलों की रौनक बढ़ाती हैं।
ट्रेडिशनल
गरबा में ट्रेडिशनल का फैशन कभी नहीं जाता, बल्कि उसमें और नवीनता आती जाती है। हर बार की तरह इस नवरात्रि भीट्रेडिशनल प्रिंट और डिजाइन्स फैशन में है। पारंपरिक लहंगे के साथ पारंपरिक गहने हमेशा गरब पांडाल की शोभा बढ़ाते हैं। तो अगरआपका नई चीजों को आजमाने का मूड नहीं हो तब आपके लिए यही बेस्ट होगा।
डबल घेर लहंगा
जी हां इस बार डबल घेर वाला लहंगा खास है, जो महिलाओं और युवतियों को काफी आकर्षित कर रहा है। करे भी क्योंना, घूमने पर बनने वाला इसका रंगीन घेर अभी से मन को इतना भा रहा है, तो गरबा नाइट में तो यह हर दिल को चुरा लेगा।
राजस्थानी
राजस्थानी रॉयल लुक हमेशा से गरबों में पसंद किया जाता रहा है। इसके साथ हैवी गहने, करधनी, माथे पर रखड़ी औरबाजूबंद का प्रयोग कर आप बिल्कुल पारंपरिक लुक में नजर आएंगे।
मल्टी लेअर
जब डबल घेर इतना दिल चुरा रहा है, तो जरा सोचिए…आप किसी फैशन को फॉलो करें या न करना चाहें। सिंपल लहंगे में भी मल्टी कलर्स का इस्तेमाल कर आप गरबा में छा सकती हैं। किसी भी पैटर्न पर यह तरीका अपनाया जा सकता है।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…