Featured

छोटी जाती से होने पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दिया बड़ा बयान, कहा “आज भी लोग मेरे परिवार को अच्छी नजर से नहीं देखते” !

इन दिनों देशभर में छोटी जाती का मुद्दा काफी तूल पकड़ रहा है। अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी(Nawazuddin Siddiqui) ने लोगों से समाज के इस जकड़बंदी को तोड़ने की अपील की है। इस बाबत उन्होनें अपने साथ हुए जातिगत भेदभाव का भी जिक्र किया है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार नवाज़ ने बताया कि, उनकी दादी छोटी जाती से ताल्लुक रखती थीं और इसलिए गांव में उनके परिवार को अच्छी नजर से नहीं देखा जाता था। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

गांव के लोगों ने आज भी नहीं किया है नवाज़ुद्दीन के परिवार को स्वीकार

बीते दिनों हाथरस में हुई हिंसक घटना को बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए नवाज ने कहा कि, अच्छा है लोग अब अपनी आवाज़ उठा रहे हैं। इस दौरान उन्होनें अपने परिवार की घटना भी शेयर की। उन्होनें कहा कि, “मेरी दादी छोटी जाती से आती थी जबकि मेरा परिवार शेख़ था।” उन्होनें कहा कि, सिर्फ इसी कारण से आज भी गांव वाले उनके परिवार के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। इसके साथ ने नवाज़(Nawazuddin Siddiqui) ने कहा कि, आज भले शहरों में जातिवाद का खात्मा हो रहा है लेकिन ग्रामीण भारत आज भी इसकी चुंगल में है। गांवों में आज भी छोटी बड़ी जातियों को लेकर खुले आम भेदभाव किया जाता है।

ग्रामीण लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता आप एक एक्टर हैं या फिर करोड़पति

बता दें कि, बीते दिनों अपने इंटरव्यू में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी(Nawazuddin Siddiqui) ने यह भी कहा कि, गांव में रहने वाले लोगों को इस बात का भी कोई फर्क नहीं पड़ता है कि, आपके पास बहुत पैसे हैं या फिर आप एक बॉलीवुड अभिनेता हैं।

यह भी पढ़े

उन्हें केवल जातियों से मतलब है कि, आप किस जाती से आते हैं। इस बात पर नवाज़ ने कहा कि, “आज भी अगर मैं चाहूँ की अपने ममेरे रिश्तेदारों की शादी पिता के रिश्ते में करवाऊं तो यह संभव नहीं है।” साथ ही नवाज़ुद्दीन ने कहा कि, हाथरस मामले पर लोगों को अपनी आवाज़ और भी बुलंद करनी चाहिए।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago