Image Source - streamingdue.com
भारतीय सिनेमा के इतिहास में ज्यादातर गैंगरेप पर आधारित फिल्मों में लड़कियों के साथ हुए शोषण और अत्याचार को दिखाया जाता है। फिर चाहे 90 के दशक में कोर्ट रुम ड्रामा वाली फिल्म दामिनी हो या 2016 में बनी पिंक। देश की राजधानी दिल्ली जिसे क्राइम कैपिटल भी कहा जाता है, यहां हुए बलात्कार के कई मामलों पर फिल्में और सीरीज़ बन चुकी हैं। हालांकि इन घिनौनी वारदातों का शिकार सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी हुए है, जो मामले कभी सामने नहीं आते। समाज की इसी कड़वी सच्चाई का बयान करती फिल्म 376 डी(376 D Trailer) को दर्शक 9 अक्टूबर को देख सकेंगे जिसमें एक लड़के के साथ हुए गैंगरेप और उसके इंसाफ की लड़ाई को दिखाया जा रहा है।
376 डी जैसा कि फिल्म के नाम से पता चलता है, इसमें गैंग रेप जैसे जघन्य अपराध को दर्शाया गया है। हाथरस कांड के बाद आए सियासी भूचाल और प्रशासन के ढीले रवैये से लोग पहले ही क्रोधित हैं। अमूवन किसी पीड़ित लड़की की रेप की कहानी की बजाय इस फिल्म में गैंगरेप का शिकार एक लड़का होता है जिसे अपने हक की लड़ाई लड़नी पड़ती है। लड़के के साथ घिनौनी करतूत करने वाले अपराधियों को सजा दिलाने के लिए मामला कोर्ट के दरवाजे पर इंसाफ की गुहार लगाने पहुंचता है, जिसकी संजीदगी को लोग काफी पसंद करने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक फिल्म 9 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है, जिसे पहले कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया जा चुका है। फिल्म की कहानी और डायरेक्शन को अंतरराष्ट्रीय मंच पर खूब पसंद किया जा रहा है और कहानी की तारीफ करते लोग नहीं थक रहे। ऐसे में भारतीय दर्शक से फिल्म को कैसा रिस्पॉंस मिलता है ये देखना दिलचस्प होगा।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…