Featured

Pista Khane Ke Fayde: रोज़ खाएं पिस्ता, ये बीमारियां रहेंगी कोसो दूर

Pista Khane Ke Fayde: आयुर्वेद के अनुसार ऐसा माना जाता है कि पिस्ता कफ, पित्त, वात दोष आदि बीमारियों से आराम दिलाता है और हमारे शरीर को शक्ति प्रदान करता है। पिस्ता में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सिडेंट्स भी पाया जाता है।

वैसे तो सभी ड्राई फ्रूट्स हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन पिस्ता गुणों का भंडार है। यह खाने में तो स्वादिष्ट लगता ही है, साथ ही साथ हमें रोगों से भी बचाता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्‍नीशियम और विटामिन पाया जाता है, जो कई बीमारियों से लड़ने में मददगार है। पिस्ते में मौजूद पोषक तत्‍व हमे हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके एंटीऑक्सिडेंट तत्व हमारे शरीर को शक्ति देने के साथ ही पित्त, कफ और वात दोष जैसी बीमारियों से भी बचाते हैं। इसके अलावा भी पिस्ता हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाता है। तो आइए जानते हैं पिस्ता(Pista Khane Ke Fayde) के कुछ और गुणों के बारे में।

पिस्ता खाने के फायदे(Benefits Of Pista In Hindi)

1. ब्‍लड प्रेशर और कॉलेस्ट्रॉल कंट्रोल

Image Source – Everydayhealth.com

पिस्ता खाना हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद(Benefits Of Pista In Hindi) है। यह हमारे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है और हमारे शरीर में कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने का भी काम करता है। 

2. डायबिटीज का इलाज

Image Source – Inverse.com

पिस्ता को लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्‍स से भरपूर माना जाता है और यह डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी लाभदायक होता है। नियमित रूप से पिस्ता खाने(Pista Khane Ke Fayde) से शरीर में डायबिटीज की मात्रा कंट्रोल में रहती है।

3. वजन भी घटाए

Image Source – Sixworkout.com

पिस्‍ता को प्रोटीन से भरपूर माना जाता है और इसलिए इसे मॉडरेशन में खाने से वजन को कम करने में भी मदद मिलती है। यह प्‍लांट बेस्‍ड प्रोटीन का एक बहुत अच्‍छा स्‍त्रोत है, जो वजन कम करने में मददगार है। 

4. हड्डियां बनाए मजबूत

Image Source – Urdutotke.com

पिस्ता हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने का एक सरल उपाय है। पिस्‍ते में कैल्शियम के साथ ही पोटेशियम, मैग्‍नीशियम और विटामिन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनी रहती है।

यह भी पढ़े

5. बढ़ाए आंखों की रोशनी

Image Source – Newstracklive.com

पिस्‍ते में मौजूद ल्‍यूटिन और जॉक्‍सन्थिन नामक एंटी ऑक्‍सीडेंट्स तत्व हमें फ्री रेडिक्‍ल्‍स से बचाने का कार्य करते हैं। ये तत्व हमारी आंखों की रौशनी को बढ़ाने में भी लाभदायक माने जाते हैं।

पिस्ता में फाइबर, कार्बोहाइड्रेड, एमिनो एसिड, फैट होता है, जो ना सिर्फ सिर दर्द, मुंह की दुर्गंध, दस्त, खुजली में फायदेमंद(Benefits Of Pista In Hindi) होता है।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago