Image Source - Newindianexpress.com
सन 1964 में अमित शाह(Amit Shah) का जन्म मुंबई में हुआ था। युवावस्था से ही वे भाजपा के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का हिस्सा रहे हैं। नरेंद्र मोदी की गुजरात सरकार में भी वे गृह मंत्री के पद पर कार्यरत थे।
आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah) अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर सुबह से ही बधाइयाँ मिल रही हैं। इन्हीं बधाई संदेशों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) ने भी ट्वीट के जरिए अमित शाह को बधाई दी है।
पीएम मोदी ने अमित शाह(Amit Shah) को टैग करते हुए लिखा, “अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ। पूरा देश, भारत की तरक्की में आपके समर्पण और उत्कृष्टता से वाकिफ है। भाजपा को मजबूत बनाने में भी आपका योगदान उल्लेखनीय है। भगवान देश की सेवा के लिए आपको लंबा व स्वस्थ जीवन प्रदान करे”।
1964 में मुंबई में जन्में अमित शाह(Amit Shah) युवावस्था से ही भाजपा के वैचारिक संगठन, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हैं। गुजरात में भी वे नरेंद्र मोदी की सरकार में गृह मंत्री रहे। 2014 में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया और इसके बाद पार्टी ने कामयाबी के नए कीर्तिमान बनाए और पूर्वोत्तर में भी जीत हासिल की। 2014 में उत्तर प्रदेश से भाजपा के चुनाव प्रभारी रहे अमित शाह ने राज्य की 80 में से 73 सीटें हासिल कर पहली बार आम चुनाव में अपने बलबूते पर बहुमत से सरकार बनाई जिसके बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने।
2019 के लोकसभा चुनाव में अमित शाह(Amit Shah) ने कई रैलियाँ कर भाजपा का चुनाव प्रचार किया और 2014 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 303 सीटें हासिल कीं। 2019 में अमित शाह गांधीनगर से लोकसभा सांसद बने और गृह मंत्री का पद भी हासिल किया।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…