Featured

तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- बिहार में डबल इंजन सरकार से नाराज है जनता

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों ने कमर कस ली है और लोगों को रिझाने के लिए नई-नई स्कीमों के मैदान में उतर रहीं। ऐसे में बिहार में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(Nitish Kumar) के कार्यकाल के दौरान किसी भी काम के न होने का दावा किया है। उन्होंने वहीं कहा कि नीतीश के जंगलराज में सबसे बड़ा आतंक युवाओं के लिए बेरोजगारी और लोगों का पलायन रहा।

नीतीश कुमार(Nitish Kumar) पर निशाना साधते हुए तेजस्वी(Tejashwi Yadav) ने कहा कि ‘बिहार में लोग डबल इंजन सरकार से नाराज हैं। नीतीश कुमार ने कोई काम नहीं किया है। वो बिहार में एक कारखाना तक नहीं लगवा सके। नीतीश कुमार पूरी तरह से थक चुके हैं। उनसे बिहार संभल नहीं रहा है।

नीतीश(Nitish Kumar) पर किया सवालों से वार

आजतक से खात बातचीत में तेजस्वी(Tejashwi Yadav) ने कहा कि ‘ बेरोजगारी और पलायन से बड़ा कोई आतंक नहीं है। उन्होंने जंगलराज के सवाल पर कहा कि ऐसे सवाल आएंगे, क्योंकि यह उस समय प्रोपेगैंडा खड़ा किया गया था। आप बताएं, मुजफ्फपुर बालिका गृह कांड किसके कार्यकाल में हुआ। उसकी लड़ाई किसने लड़ी। उन बच्चियों को इंसाफ दिलाने के लिए किसने लड़ाई। चाहे वो जंतर मंतर हो या सुप्रीम कोर्ट में जाना हो। यह लड़ाई किसने लड़ी?

तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav) ने कहा कि ‘वह 2018 में डिप्टी सीएम थे, उस समय बिहार में क्या माहौल था? जब बिहार में वह डिप्टी सीएम थे उस समय का NCRB के आंकड़े उठा कर देख लीजिए और उनके बाद का आंकड़ा देख लीजिए पता चल जाएगा।’ तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘NCRB का आंकड़ा कहता है कि बिहार में जदयू और बीजेपी के कार्यकाल में क्राइम रेट बढ़ा है।’

डबल इंजन सरकार से नाराज है जनता – तेजस्वी

नीतीश(Nitish Kumar) और भाजपा के गठबंधन को लेकर भी तेजस्वी ने सवाल उठाए और कहा ‘बिहार में डबल इंजन सरकार ने कोई काम नहीं किया है। नौकरी पर हमने झूठा वादा नहीं किया है। अगर केवल वादा करना होता तो करोड़ों का वादा करते। तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘नौकरी देने के लिए इच्छाशक्ति होनी चाहिए। बिहार में करीब 4.5 लाख सरकारी पद खाली हैं और बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा है।’

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago