Featured

चुनावी मैदान में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा, बांकीपुर में पुष्पम प्रिया से होगा आमना-सामना

शत्रुघ्र सिन्हा के बेटे लव सिन्हा(Luv Sinha) इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में पटना के बांकीपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर खड़े होंगे। यहां लव सिन्हा की सीधी टक्कर प्लुरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया और बीजेपी के तीन बार से विधायक नितिन नवीन से होगी।

बॉलीवुड अभिनता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा(Shatrughan Sinha) ने अब अपने बेटे लव सिन्हा(Luv Sinha) को राजनीति के मैदान में उतारने का फैसला किया है। बिहार विधानसभा चुनाव में लव सिन्हा पटना के बांकीपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे, जिसमें उन्हें बीजेपी के तीन बार से विधायक रहे नितिन नवीन के साथ ही प्लुरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया को भी हराना होगा।

Image Source – Indiatimes.com

बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा लगातार दो बार, पटना साहिब संसदीय सीट से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ फतह हासिल कर चुके हैं। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में वे कांग्रेस की तरफ से मैदान में उतरे मगर बीजेपी के कायस्थ नेता रविशंकर प्रसाद ने शत्रुघ्न का सारा  समीकरण बिगाड़ था और उन्हे हार का सामना करना पड़ा। 

शत्रुघ्न सिन्हा(Shatrughan Sinha) ने अपनी राजनीतिक विरासत अपने बेटे लव सिन्हा(Luv Sinha) को देते हुए, उन्हे अपनी पुरानी बांकीपुर विधानसभा सीट से मैदान में उतारने का फैसला किया है। यह सीट कायस्थ बहुल है, लेकिन यादव, मुस्लिम और दलित मतदाता भी इसमें काफी अहम भूमिका निभाते हैं। पिछले तीन दशक से कायस्थ समुदाय से आने वाले नितिन नवीन विधायक चुने जा रहे हैं जबकि इससे पहले उनके पिता नवीन किशोर सिन्हा, यहां का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Image Source – Duniabermainanak.web.app

यह भी पढ़े

कांग्रेस के टिकट से चुनावी मैदान में आने से लव सिन्हा को महागठबंधन का भी समर्थन मिल सकता है। इसके अलावा कायस्थ वोटों में भी सेंधमारी हो सकती है क्योंकि यहां की राजनीति में शत्रुघ्न की पुरानी पकड़ है।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago