Featured

ट्विटर लेकर आया कोट ट्वीट नाम का नया फीचर, जानें इससे होने वाले फायदें!

Twitter’s Quote Tweet Feature: यह बात काफी समय से चर्चा में थी कि, माइक्रो ब्लॉग्गिंग वेबसाइट ट्विटर अपने उपयोगकर्ताओं के लिए नया फीचर लेकर आने वाला। यह फीचर इतनी जल्दी आएगा इसकी उम्मीद लोगों को नहीं थी। ट्विटर ने आज ऑफिसियल घोषणा करते हुए “कोट ट्वीट”(Twitter Quotes) को नए फीचर के रूप में लाइव कर दिया है। आइये जानें इससे ट्विटर चलाने वालों को क्या फायदे होंगें।

आम लोग भी अब इस फीचर का उपयोग कर सकते हैं

Image Source – Cgtn.com

“कोट ट्वीट”(Quote Tweet) नाम के इस फीचर के बारे में जानकारी देते हुए ट्विटर ने अपने ऑफिसियल वेबसाइट से इस बारे में पूरी जानकारी दी है। आजतक की एक रिपोर्ट के अनुसार माइक्रो ब्लॉग्गिंग वेबसाइट ट्वीटर ने इसकी जानकारी एक ट्वीट के माध्यम से दी है। इस ट्वीट में लिखा है कि, “कमेंट्स के साथ किए जाने वाले रिट्वीटस को कोट ट्वीट्स कहते हैं।” जानकारी हो कि, इस नए फीचर के प्रयोग से किसी भी ट्वीट पर क्लिक करके कोट ट्वीट्स सेलेक्ट कर सकते हैं और फिर सभी को एक साथ देखा जा सकता है।

कोट ट्वीट्स(Quote Tweets) का लेआउट और स्ट्रक्चर काफी अलग है

ट्विटर के अनुसार रीट्वीट विद कमेंट्स को कोट ट्वीट(Quote Tweets) में बदला जा सकता है। इस फीचर के बाद कोट ट्वीट को रीट्वीट के साथ में देखा जा सकता है। अभी तक ट्विटर इस नए फीचर कोट ट्वीट को रीट्वीट विद कमेंट्स नाम से टेस्ट कर रहा था। इससे पहले रीट्वीट किन लोगों ने किया है इसकी जानकारी नहीं मिल पाती थी लेकिन इस नए फीचर ने इस चीज को खत्म कर दिया है। अब आपको ट्विटर पर रीट्वीट विद कमेंट्स बदले कोट ट्वीट का ऑप्शन दिखेगा।

यह भी पढ़े

बेहद अलग लेआउट और स्ट्रक्चर वाले इस फीचर का लाभ उन्हें मिल सकता है जो अपने सभी ट्वीट का एक ट्रैक रखना चाहते हैं। अब आप जान सकते हैं कि, आपके ट्वीट को किसने रीट्वीट किया है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago