Featured

दशहरे पर करें इन चीजों का पूजन, घर आएगी सुख और समृद्धि

इस साल दशहरे का त्योहार रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह पर्व संपूर्ण भारतवर्ष में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह भारत के शौर्य और वीरता से भरी संस्कृति का प्रतीक है। इस पर्व को विजयदशमी(Vijayadashami) और आयुध पूजा के नाम से भी जाना जाता है।

हिंदू पंचांग के मुताबिक दशहरे का त्यौहार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। यह हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है जिसका उत्सव पूरा देश मनाता है। दशहरे के दिन भगवान राम और दुर्गा माता की विशेष पूजा की जाती है। दशहरा उत्सव के दिन कई ऐसे कार्य करने की परंपरा है जिससे जीवन में शुभता आती है।

शमी के पेड़ की पूजा है फलदायी

Image Source – Indiatimes.com

प्रचलित पौराणिक कथा के अनुसार, महाभारत के समय, पांडवों ने अपने सभी अस्त्र-शस्त्र शमी के वृक्ष के ऊपर छिपा दिए थे और इसके बाद उन्हें कौरवों के साथ युद्ध में विजय मिली थी। इसलिए विजयदशमी(Vijayadashami) के दिन शमी के पेड़ की पूजा की जाती है। इस दिन अपने घर की पूर्व दिशा में शमी के पेड़ की एक टहनी प्रतिष्ठित करें और उसकी विधि पूर्वक पूजा करें। दशहरा के दिन पूजा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है और महिलाओं को अखंड सौभग्य की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं, शमी के पेड़ का पूजन करने से शनि के अशुभ प्रभावों से भी मुक्ति मिलती है।

नीलकंठ पूरी करेंगे कामना

Image Source – Boldsky.com

नीलकंठ पक्षी भगवान शिव का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसा माना जाता है कि प्रभु श्री राम ने रावण पर विजय पाने की कामना के लिए सबसे पहले नीलकंठ पक्षी के दर्शन किए थे। विजयदशमी(Vijayadashami) के दिन नीलकंठ के दर्शन करने चाहिए और भगवान शिव का आशीर्वाद लेना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में धन-धान्य, भाग्योदय तथा सुख-समृद्धि का वास होता है।

बजरंगबली को चढ़ाएं पान

Image Source – AajTak

दशहरे के दिन बजरंगबली को मीठी बूंदी का भोग लगाएं और उसके बाद उन्हें पान चढ़ाएं। इस दिन रावण दहन करने के पश्चात पान का बीड़ा खाया जाता है। यह भक्तों द्वारा सत्य की जीत की खुशी को दर्शाने का प्रतीक है। इस दिन खासतौर पर पान खाने और खिलाने का प्रचलन है।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago