Image Source: HarZindagi
Ghar Par Ghee Nikalne Ke Aasan Tarike: खाने पीने के सामानों में मिलावट आजकल आम बात हो गयी है। खासकर घी और मक्खन में मिलावट की खबरें अक्सर सुनने को मिलती है। जिससे कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। अगर आप चाहें तो आसान तरीकों से घर पर ही शुद्ध घी तैयार कर सकती हैं।
घी बनाने का सबसे आसान तरीका है(Ghar Par Ghee Nikalne Ke Aasan Tarike) कि आप घर में गरम किए हुए दूध की मलाई निकालकर एक कंटेनर में इकठ्ठा करके रखें। कम से कम हफ्ते भर मलाई इकट्ठी करें। हफ्ते भर बाद इस मलाई को अच्छी तरह फेंटकर एक कढ़ाई में डालकर धीमी आंच पर गरम होने के लिए रख दें। बीच-बीच में इसे चलाते रहें। कुछ ही देर में मलाई का रंग बदल जायेगा और इससे घी अलग हो जाएगा।
इसके लिए आप मलाई को मथकर या फिर मिक्सी में देर तक फेंटकर उसका मक्खन निकाल लें। अब इस मक्खन को कढ़ाई में गरम करते हुए चलाते रहें थोड़ी ही देर में ये मख्खन घी में बदलने लगता है।
घी निकलने के बाद इसे साफ़ कपड़े या छन्नी की मदद से छान लें। इसे किसी साफ़ बर्तन या डिब्बे में ही रखें। इसके लिए स्टील या फिर कांच के बर्तन इस्तेमाल करना बेहतर होता है। प्लास्टिक के डिब्बे में घी रखने से ये जल्दी खराब हो सकता है।
घी निकालते समय कढ़ाई में एक चुटकी आटा डाल दें। इससे घी ज्यादा मात्रा में निकलेगा।
घी निकालने के बाद बची सामग्री में चीनी मिलाकर मिठाई या फिर सूजी मिलाकर हलवा बना लें। ये बहुत ही स्वादिष्ट बनेगा।
मक्खन निकालने के बाद बचे हुए पानी को उबालकर उसमें नींबू का रस डाल दें। इससे घर पर ही पनीर तैयार हो जाएगा। इन टिप्स के साथ घर पर ही शुद्ध घी तैयार कर अपना स्वाद और सेहत बढ़ाएं।
यह भी पड़े
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…