Image Source: webdunia
अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन पर अस्थाई रोक लगा दी गई है, बालटाल मार्ग के जरिए की जाने वाली अमरनाथ यात्रा को मौसम के चलते कुछ समय के लिए रद्द कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार भारी बारिश और भूस्खलन के चलते यात्रा को कुछ समय के लिए रोका गया है प्रशासन के मुताबिक मौसम के ठीक होने पर यात्रा फिर से आरंभ की जाएगी।
60 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा फिलहाल खराब मौसम के चलते रोक दी गई है बारिश और भूस्खलन के चलते रास्ता कई जगहों पर टूट गया है, साथ ही साथ कई जगह फिसलन भी हो गई है, ऐसे में शुक्रवार को मौसम के ठीक हो जाने तक के लिए यात्रा को रोकने का फैसला किया गया है। जिसकी वजह से करीब 3000 श्रद्धालुओं को पहलगाम के नुनवान बेस कैंप में ठहराया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मरम्मत का काम पूरी तेजी से किया जा रहा है लेकिन बीच-बीच में बारिश हो जाने से काम में देरी हो रही है, अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा बालटाल मार्ग पर ही रोकी गई है, और पहलगाम मार्ग के जरिए श्रद्धालु अमरनाथ की पवित्र गुफा में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा के बीच 239 वाहनों में कुल 6351 तीर्थयात्री यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए हैं, इनमें 4864 पुरुष 128 महिलाएं 56 बच्चे, 127 साधु 19 साध्वी और 1 ट्रांसजेंडर है, उन्होंने बताया कि बालटाल आधार शिविर के लिए जाने वाली 2028 तीर्थयात्री 88 वाहनों से तड़के करीब 3:35 पर सबसे पहले रवाना हुए, इसके बाद कश्मीर में पहलगाम शिविर के लिए 4323 तीर्थ यात्रियों को लेकर 151 वाहनों का दूसरा काफिला रवाना हुआ।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…