देश

मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में कोरोना का फैलाव, जानें कहाँ हुई चूक !

Coronavirus in Mumbai: संपूर्ण देश की बात करें तो सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज इस समय महाराष्ट्र में हैं। मुंबई पर भी इस वायरस का विशेष असर हुआ है, लॉकडाउन जारी होने के वाबजूद भी यहाँ कोरोना पीड़ितों की संख्या में कोई ख़ास सुधार नहीं आया है। इस बीच आ रही एक और खबर ने सबके होश उड़ा दिए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के प्रसिद्ध ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भी अब कोरोना का फैलाव हो गया है। आइये आपको बताते हैं इस खबर के बारे में विस्तार से।

Coronavirus in Mumbai – ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल की एक नर्स को हुआ कोरोना

मुंबई, ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल की एक नर्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस घटना के बाद अब हॉस्पिटल को पूरी तरह से नए मरीजों की भर्ती के लिए बंद कर दिया गया है। वर्तमान में ब्रीच कैंडी में जितने मरीज हैं, केवल उतने लोगों का ही इलाज किया जाएगा। अस्पताल के एक नर्स के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद अब इस हॉस्पिटल के सभी स्टाफ की जांच की जा रही है और एहतियात के तौर पर सैनीटाईजेसन का काम भी तेजी के साथ किया जा रहा है।

यह भी पढ़े अभी और लंबी चलने वाली है कोरोना से जंग, सरकार ने की ये तैयारी

कैसे हुआ नर्स को कोरोना

आपको बता दें कि, जब हॉस्पिटल संस्था ने इस बात का पता लगाया कि, आखिर नर्स को कोरोना कैसे हुआ तो मालूम चला की असल में वो किसी तकनीशियन के संपर्क में आने से कोरोना पीड़ित हुई है। हॉस्पिटल स्टाफ का कहना है कि, ब्रीच कैंडी में एक 85 साल का कोरोना मरीज था जिसकी जांच के दौरान ये वायरस हॉस्पिटल के एक तकनीशियन को भी हो गया। जिस समय कोरोना के मरीज की जांच की जा रही थी उस समय उसे नहीं मालूम था कि वो कोरोना पीड़ित है।

ब्रीच कैंडी के ओपीडी को बंद करवा दिया गया है

जानकारी हो कि, इस घटना के बाद हॉस्पिटल के ओपीडी को अभी कुछ समय के लिए बंद करवा दिया गया है। आपको बता दें कि, मुंबई से आने वाला यह पहला मामला नहीं है जब किसी हॉस्पिटल स्टाफ को कोरोना पॉजिटिव पाया गया हो। इससे पहले जसलोक और वॉकहार्ट हॉस्पिटल की नर्स में भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो बीते मंगलवार को करीबन 150 कोरोना के नए केस सामने आए हैं। इनमें से 100 केस सिर्फ और सिर्फ मुंबई से है। जहाँ मुंबई में इस खतरनाक वायरस से अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं संपूर्ण राज्य में कुल 64 लोग कोरोना वायरस से मर चुके हैं। बता दें कि, मुंबई में इस समय कोरोना वायरस से पीड़ित 55 ऐसे मरीज हैं जो हाई रिस्क है। मुंबई में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या अब 560 से ज्यादा हो चुकी है।

बीते मंगलवार को ही पांच लोगों की मौत इस वायरस से होने की वजह से देश में अफरातफरी का माहौल है। मुंबई नगरपालिका ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि, राज्य कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सभी आवश्यक नियमों का पालन कर रही है और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा बताए गए सभी गाइडलाइन्स को भी फॉलो कर रही है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago