देश

सीबीएसई 10वीं के नतीजे घोषित, दिल्ली को इन सभी जोन ने दी मात

CBSE Board 10th Result 2021: सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं इस बार कोरोना की वजह से नहीं होने के मद्देनजर सीबीएसई की ओर से अलग मूल्यांकन प्रक्रिया के आधार पर दसवीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस बार सीबीएसई की तरफ से जो रिजल्ट जारी किया गया है, उसमें त्रिवेंद्रम जोन ने टॉप किया है। हालांकि, टॉपर्स की लिस्ट सीबीएसई की तरफ से जारी नहीं की गई है।

दक्षिण ने बनाया दबदबा(CBSE Board 10th Result 2021)

सीबीएसई के दसवीं के परिणाम दिल्ली जोन के लिए अच्छे नहीं कहे जा सकते हैं, क्योंकि इस बार दिल्ली निचले पायदान पर चली गई है। इस बार दक्षिण भारत में स्थित बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे जोन ने क्रमशः दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया है। अजमेर जोन को पांचवां स्थान मिला है, जबकि पटना जोन को छठा और भुवनेश्वर जोन को सातवां स्थान हासिल हुआ है। आठवें स्थान पर भोपाल जोन रहा है। नौवें स्थान पर छत्तीसगढ़ और 10वें एवं 11वें स्थान पर देहरादून एवं प्रयागराज जोन रहे हैं। नोएडा जोन को 12वां स्थान मिला है। दिल्ली पश्चिम और दिल्ली पूर्व इसके नीचे रहे हैं।

इनका रिजल्ट 100%

केंद्रीय विद्यालयों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है, क्योंकि उनका परीक्षा परिणाम 100% रहा है। स्टूडेंट्स cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस बार के मूल्यांकन में स्कूलों की तरफ से दिए गए 80 अंकों का बाहरी मूल्यांकन और 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन शामिल था। सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में दिल्ली जोन के 98.19 स्टूडेंट्स को कामयाबी मिली है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago