देश

नहीं रहे देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी जानकारी

CDS Bipin Rawat Chopper Crash: तमिलनाडु के कुन्नूर में आज दोपहर लगभग 12 बजे सेना के हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद से ही लगातार लोग इस दुर्घटना में घायल लोगों की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे थे। लेकिन अब ताजा खबर के मुताबिक हेलीकॉप्टर में सवार 14 लोगों में से 13 लोगों की मौत होने की खबर है।

पता चला है कि तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में CDS बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की मौत हुई है। एक आदमी के बचने की खबर है लेकिन अभी तक उसकी पहचान पता नहीं लग पाई है।

रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

हेलिकॉप्टर क्रैश(Helicopter Crash) की घटना के बाद से ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) इस पूरी घटना पर नजर बनाए हुए थे। वे बिपिन रावत के घर भी पहुंचे थे। कल संसद में वो इससे जुड़ा बयान भी देने वाले थे. लेकिन इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सीडीएस बिपिन रावत के इस हेलीकॉप्टर क्रैश में मारे जाने की बात स्वीकार की है। ट्विटर पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है, “बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि आज दोपहर तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्घटना में हमने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 आर्म्ड फोर्सेस के जवानों को खो दिया है।

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago